New Year 2026 Rashifal: सूर्य का साल होगा 2026, मेष-मीन को नुकसान, जानें क्या कहती है आपकी राशि
AajTak
वर्ष 2026 सूर्य के प्रभाव वाला माना जा रहा है, जो हमारे जीवन के हर क्षेत्र पर असर डालेगा. राजनीति, प्रकृति, युद्ध, रिश्ते और अर्थव्यवस्था में बड़े बदलाव संभव हैं. ज्योतिषविदों का कहना है कि इस वर्ष धन के मामलों में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. जबकि कुछ लोगों को स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा.
New Year 2026 Rashifal: वर्ष 2026 को सूर्य का साल माना जा रहा है. सूर्य प्रभावशाली होने के साथ-साथ कठोर ग्रह भी है, जिसका असर व्यक्तिगत जीवन से लेकर देश-दुनिया तक दिखाई दे सकता है. ज्योतिषविदों की मानें तो यह वर्ष राजनीति, प्रकृति, युद्ध, रिश्ते-नाते और आर्थिक मामलों के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है. इस वर्ष रुपयों के मामले में हुई जल्दबाजी या गलत निर्णय कुछ जातकों को बड़ी चोट दे सकता है. तो कुछ लोगों को करियर-कारोबार में अनायास लाभ मिल सकते हैं. आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए वर्ष 2026 कुल मिलाकर कैसा रहने वाला है.
मेष राशि इस वर्ष को स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनुकूल नहीं कहा जा सकता है. हड्डियों, नसों और आंखों से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. हालांकि संपत्ति से लाभ मिल सकता है. करियर औसत रहेगा. लेकिन कार्यक्षेत्र या स्थान परिवर्तन के योग बन सकते हैं. शनि देव की आराधना करना लाभकारी रहेगा.
वृष राशि वृष राशि वालों के लिए वर्ष 2026 स्वास्थ्य के मामले में संतुलित रहेगा. पुरानी परेशानियों से राहत मिल सकती है. धन और संपत्ति से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं. नया वाहन खरीदने के योग भी बन सकते हैं. करियर स्थिर रहेगा. रिश्तों को लेकर अधिक चिंता न करें. अविवाहितों के विवाह के योग बनेंगे हैं. बृहस्पति मंत्र का नियमित जाप करें.
मिथुन राशि इस वर्ष सेहत में हल्का उतार-चढ़ाव रहेगा. खासतौर पर पेट से जुड़ी समस्याओं का ध्यान रखना जरूरी होगा. आर्थिक स्थिति ठीक बनी रहेगी और संपत्ति लाभ के संकेत मिलते हैं. करियर में स्थिरता रहेगी. लेकिन स्थान परिवर्तन संभव है. पूरे साल बृहस्पति मंत्र का जप और दान करना शुभ रहेगा.
कर्क राशि कर्क राशि वालों के लिए स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा. मानसिक तनाव में कमी आएगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. वाहन और धन का लाभ मिल सकता है. करियर में बड़ा बदलाव संभव है. स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं. पूरे वर्ष हनुमान जी की उपासना करें और शनिवार को दान करते रहें.
सिंह राशि इस वर्ष सिंह राशि वालों को स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी रखनी होगी. चोट, दुर्घटना या शल्य चिकित्सा जैसी स्थिति बन सकती है. आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी. लेकिन धन संपत्ति में लाभ के योग बनेंगे. करियर में उतार-चढ़ाव रहेगा. इसलिए जोखिम भरे फैसलों से बचें. शनि देव की आराधना और शनिवार का दान लाभकारी रहेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












