
New Year 2026 Rashifal: नया साल 2026 इन राशियों के लिए रहेगा बेहद लकी, बनेंगे ये दुर्लभ संयोग
AajTak
New Year 2026 Rashifal: नया साल 2026 ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद खास रहने वाला है क्योंकि इसकी शुरुआत कई दुर्लभ और शक्तिशाली संयोगों के साथ होगी. इन सभी ग्रहों की चाल से कई राशियों की किस्मत भी चमकेगी. चलिए जानते हैं उन शुभ राशियों के बारे में.
New Year 2026 Rashifal: पंचांग के अनुसार, नया साल 2026 बड़ी खगोलीय घटनाओं से शुरू होने वाला है. इस साल की शुरुआत कई बड़े दुर्लभ संयोगों रवि योग, सर्वार्थसिद्धि योग, त्रिपुष्कर योग और रवि पुष्य योग से होगी. इन योगों के अलावा, नए साल में देवगुरु बृहस्पति, राहु, केतु और शनि जैसे बड़े ग्रह भी अपनी चाल में परिवर्तन करेंगे. इन सभी राजयोगों के बनने से कई राशियों को लाभ होगा. आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.
वृषभ
वृषभ राशि के लिए नया साल सफलताओं का वर्ष माना जा रहा है. आर्थिक मोर्चों में प्रगति देखने को मिलेगी. लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावनाएं प्रबल हो रही हैं. बिजनेस करने वालों को लाभदायक परिणाम मिल सकते हैं, जबकि नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए पदोन्नति और सैलरी बढ़ने की संभावना बनेगी. घर-परिवार का वातावरण सकारात्मक रहेगा. समर्थन मिलने से कार्यक्षमता और आत्मविश्वास दोनों में बढ़ोतरी दिखाई देगी.
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए आने वाला साल उपलब्धियों और प्रगति लेकर आएगा. प्रोफेशनल लाइफ में पहचान बढ़ने के साथ समाज में सम्मान मिलने की स्थिति बन रही है. जो काम लंबे समय से अधूरे थे, उनमें गति आएगी. नए प्रोजेक्ट और नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं. कारोबारी लोगों के लिए समय बेहद अनुकूल माना जा रहा है. पारिवारिक जीवन में सहयोग और समझदारी बनी रहेगी, जिससे मानसिक शांति भी मिलेगी.
कर्क

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











