
New Maruti Swift: स्पोर्टी लुक और एडवांस फीचर्स! नए अंदाज में आ रही है भारतीयों की पसंदीदा कार
AajTak
Maruti Suzuki Swift अपने सेग्मेंट में काफी मशहूर कार है. कंपनी इस कार को नए स्ट्रांग हाइब्रिड पेट्रोल इंजन के साथ बाजार में उतार सकती है, जिसको लेकर दावा किया जा रहा है कि ये कार 35-40 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देगी.
हैचबैक कारों के मामले में मारुति सुजुकी हमेशा से ही सबसे आगे रही है और कंपनी की बेस्ट सेलिंग कारों की फेहरिस्त में Maruti Swift का नाम सबसे प्रमुखता से लिया जाता है. लंबे समय से ये हैचबैक कार भारतीय बाजार में शानदार प्रदर्शन करती आ रही है, लेकिन इसे काफी समय से कोई बड़ा अपडेट नहीं मिल रहा है. अब ख़बर आ रही है कि कंपनी इस साल अक्टूबर महीने में इसके नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को वर्ल्ड प्रीमियर करेगी.
कार रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, स्विफ्ट के नेक्स्ट जेनरेशन (Swift Next Gen) मॉडल को इस साल अक्टूबर में आयोजित होने वाले जापानी मोटर शो के दौरान दुनिया के सामने पहली बार पेश किया जाएगा. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि, अगले साल तक इसे भारतीय बाजार में भी लॉन्च किया जा सकता है. आखिरी बार मारुति सुजुकी स्विफ्ट के फेसलिफ्ट मॉडल को कंपनी ने मार्च 2021 में लॉन्च किया था, उस वक्त कार के लुक को मामूली मेकओवर दिया गया था, साथ ही इंजन में भी बदलाव देखने को मिला था.
18 साल पहले भारत को मिली थी स्विफ्ट:
बता दें कि, तकरीबन 18 साल पहले Maruti Swift को कंपनी ने 2005 में भारत में पहली बार लॉन्च किया था. उस वक्त इस कार को पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ बाजार में उतारा गया था. स्पोर्टी लुक, बेहतर माइलेज और शानदार परफॉर्मेंस के चलते इस कार को ग्राहकों ने हाथों-हाथ लिया और नतीजा ये रहा कि, कंपनी ने इसी कार पर बेस्ड मारुति स्विफ़्ट डिज़ायर सेडान को भी लॉन्च किया.
कैसी होगी नई Swift:
ग्लोबल मीडिया रिपोर्ट की मानें तो नई स्विफ्ट में लुक, इंटीरियर, फीचर्स और यहां तक कि पावरट्रेन विकल्पों के मामले में भी पर्याप्त बदलाव देखने को मिलेंगे. सुजुकी स्विफ्ट और यहां तक कि मौजूदा डिजायर को एक नए स्ट्रांग हाइब्रिड (Strong Hybrid) पेट्रोल इंजन के साथ पेश कर सकती है. ये इंजन जापानी कंपनी टोयोटा द्वारा डेवलप किया गया है. गौरतलब हो कि, सुजकी और टोयोटा के एक एग्रीमेंट के तहत दोनों कंपनियां एक दूसरे तकनीक और व्हीकल प्लेटफॉर्म को साझा करती हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

तेहरान में युद्ध के बीच 'काली बारिश' हो रही है. यह इतनी खतरनाक है कि इसके संपर्क में आने से लोगों की तुरंत मौत हो सकती है या फिर लंबे समय के लिए लोग बीमार पड़ सकते हैं. ईरान की राजधानी तेहरान में अमेरिकी-इजरायली हवाई हमलों से ईरान के तेल संयंत्र उड़ा दिए गए. इससे निकले जहरीले धुएं के बादल हवा में फैल गए हैं. तेल और जहरीले केमिकल व गैस से बने इन बादलों से ही 'काली बारिश' हो रही है.











