
New Maruti Alto का हो सकता है ऐसा धांसू लुक? बाजार में आते ही मचेगा तहलका!
AajTak
मारुति सुजुकी इंडिया ने 2022 में अपनी कई गाड़ियों का नया मॉडल लॉन्च किया है. इसमें Celerio, Baleno और WagonR शामिल हैं. अब खबर है कि कंपनी अपनी मारुति ऑल्टो का भी नया वर्जन इंडियन मार्केट में लॉन्च करने जा रही है.
देश की सबसे सस्ती और बढ़िया माइलेज देने वाली कारों में शुमार Maruti Alto का नया मॉडल लॉन्च होने वाला है. कंपनी इसकी तैयारियों में व्यस्त है. वहीं इंटरनेट पर इसकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें इस कार का लुक बेहद शानदार दिख रहा है. तो क्या New Maruti Alto 2022 सच में ऐसी दिखती है.
लुक में बेहद धांसू है New Alto
वायरल तस्वीरों में जो नई Maruti Alto दिख रही है. वो दरअसल जापानी मार्केट में रिवील की गई Maruti Alto Kei है. ये हिंदुस्तान में बिकने वाली ऑल्टो से बिल्कुल जुदा कार है. Alto Kei में 660cc का पेट्रोल इंजन आता है. इसका डिजाइन थोड़ा बंपी या यूं कहें बॉक्सी है. जबकि इंडिया में बिकने वाली Alto में 796cc का इंजन आता है.
जल्द आने वाली है नई Alto
मारुति सुजुकी इंडिया ने 2022 में अपनी कई गाड़ियों का नया मॉडल लॉन्च किया है. इसमें Celerio, Baleno और WagonR शामिल हैं. अब खबर है कि कंपनी अपनी मारुति ऑल्टो का भी नया वर्जन इंडियन मार्केट में लॉन्च करने जा रही है. इसका प्रोडक्शन जून में शुरू होने की उम्मीद है और कंपनी इसे 2022 की दूसरी छमाही की शुरुआत में लॉन्च कर सकती है.
खबरों के मुताबिक नई ऑल्टो का डिजाइन और शेप पहले की तरह रह सकता है, जबकि इसमें फ्रंट पर नए ग्रिल और बंपर को जगह दी जा सकती है. इससे इस गाड़ी को नया लुक मिल सकता है. इतना ही नहीं कंपनी नई Alto में 7 इंच की इंफोटेनमेंट स्क्रीन, एंड्रॉइड ऑटो या ऐपल कार प्ले जैसे ऑप्शन दे सकती है. वहीं इसमें पॉवर विंडो, डुअल एयरबैग के साथ-साथ सीएनजी विकल्प भी आ सकता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











