
New IPL Team: नई IPL टीमों से मालामाल होगा BCCI, मिल सकते हैं इतने हजार करोड़
AajTak
दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दो नई टीमों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो रही है. अभी हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीआई नीलामी की बोली का तकनीकी मूल्यांकन करने के बाद सोमवार को ही सफल बोली लगाने वालों की घोषणा करेगा या नहीं.
सोमवार से दुबई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दो नई टीमों की नीलामी प्रक्रिया शुरू हो रही है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) को प्रत्येक फ्रेंचाइजी से 7000 करोड़ से 10,000 करोड़ रुपये तक मिलने की उम्मीद है. अभी हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बीसीसीआई नीलामी की बोली का तकनीकी मूल्यांकन करने के बाद सोमवार को ही सफल बोली लगाने वालों की घोषणा करेगा या नहीं.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












