
Netflix के हाथ से फिसली 'धुरंधर 2' की डील, इस OTT प्लेटफॉर्म पर दिखेगा पार्ट 2
AajTak
धुरंधर के बाद इसके दूसरे पार्ट धुरंंधर 2 को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म का पोस्टर और टीजर सामने आ चुके हैं. इस बार धुरंंधर-2 में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं. जानना नहीं चाहेंगे आप?
मल्टीस्टारर फिल्म 'धुरंधर' ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर ताबड़कोड़ कमाई करके एक नया बार सेट किया है. थिएटर्स के बाद रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आई और तब से ये प्लेटफॉर्म के चार्ट्स पर छाई हुई है. हालांकि, आदित्य धर की एक्शन थ्रिलर के दूसरे पार्ट 'धुरंधर-2' के स्ट्रीमिंग राइट्स में एक बड़ा बदलाव हुआ है. 'धुरंधर 2' पहले पार्ट की तरह नेटफ्लिक्स पर नहीं, बल्कि दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी.
'धुरंधर 2' में बड़ा बदलाव
'धुरंधर 2' के टीजर रिलीज से पहले मंगलवार (3 फरवरी) को फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया गया, जिसमें मूवी का टाइटल धुरंधर: द रिवेंज भी मेंशन किया गया है. पोस्टर में इसके साथ एक बड़ा अपडेट भी दिया गया है. पोस्टर में साफ तौर पर फिल्म के स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार को बताया गया है. इससे इतना साफ हो गया है कि 'धुरंधर 2' पहले पार्ट की तरह नेटफ्लिक्स पर नहीं, बल्कि जियोहॉटस्टार पर आएगी.
फिल्म डेवलपमेंट से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि स्ट्रीमिंग राइट्स अक्सर कॉम्पिटिटिव बिडिंग (बोली लगाने) के जरिए तय किए जाते हैं. नेटफ्लिक्स ने जहां पहले पार्ट के लिए डील फाइनल की थी, वहीं जियोहॉटस्टार ने ज्यादा वैल्यू के साथ दूसरी फिल्म के राइट्स अपने नाम कर लिए हैं.
सूत्र ने आगे कहा- धुरंधर 2 का फैंस को बेसब्री से इंतजार है और ट्रेडर्स ने इसे पहले ही ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है. फिल्म के जबरदस्त बज को देखते हुए, यह साफ है कि सभी प्लेटफॉर्म इसे अपनी लाइब्रेरी में जगह देना चाहते थे. इस बार जियोहॉटस्टार ने नेटफ्लिक्स को पछाड़कर फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स अपने नाम कर लिए हैं.
ओटीटी पर कब रिलीज होगी धुरंधर 2?













