
Netflix के नए 'प्ले समथिंग' फीचर को TV पर ऐसे करें एक्सेस, जानें तरीका
AajTak
Netflix ने हाल ही में नए 'प्ले समथिंग' फीचर को लॉन्च किया था. इसे सभी यूजर्स को उपलब्ध करा दिया गया है. इस फीचर को एक्सेस करने पर नेटफ्लिक्स ऑटोमैटिकली अपने से सेलेक्ट किए हुए कंटेंट की लिस्ट दिखाता है.
Netflix ने हाल ही में नए 'प्ले समथिंग' फीचर को लॉन्च किया था. इसे सभी यूजर्स को उपलब्ध करा दिया गया है. इस फीचर को एक्सेस करने पर नेटफ्लिक्स ऑटोमैटिकली अपने से सेलेक्ट किए हुए कंटेंट की लिस्ट दिखाता है. इस फीचर के लिए स्ट्रीमिंग सर्विस की UI में एक बटन दिया गया है. आपकी पसंद के हिसाब से ऑटोमैटिकली अच्छा कंटेंट सेलेक्ट करने के लिए Netflix अपने एल्गोरिदम का इस्तेमाल करता है. जैसे ही आप प्ले समथिंग बटन पर क्लिक करेंगे वैसे ही नेटफ्लिक्स कोई फिल्म या सीरीज दिखाना शुरू कर देगा. ये कंटेंट आपके पहले देखे गए कंटेंट से मिलता जुलता होगा. ये फीचर कोई नई सीरीज या फिल्म प्ले करेगा और साथ में वो कंटेंट भी जो आपने फिनिश नहीं की हो. हालांकि, वो फिल्में या सीरीज आपको नहीं दिखेंगी जो आप देख चुके हों. जैसे ही ये फीचर ऑन होगा. नेटप्लिक्स इसे स्क्रीन के बॉर्डर पर इंडिकेट करेगा. साथ ही राइट साइड में बटन भी दिखाई देगा.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












