
Nepal Plane Crash: 10 मिनट में क्रैश साइट पर पहुंच गई थीं रेस्क्यू टीमें, लोग चीख रहे थे लेकिन नहीं थे इक्विपमेंट
AajTak
Nepal Plane Crash : नेपाल में 1955 में पहला विमान क्रैश हुआ था. इसके बाद से अब तक 104 विमान हादसे हो चुके हैं. इन हादसों में 914 लोगों की मौत हुई है. पोखरा में हुआ विमान हादसा नेपाल का तीसरा बड़ा विमान हादसा है. इससे पहले मई 2022 में टारा एयरक्राफ्ट मुस्तांग में क्रैश हो गया था.
नेपाल में रविवार को येति एयरलाइंस का प्लेन क्रैश हो गया था. इस हादसे में 70 लोगों की मौत हो गई. जबकि 2 लोग अभी भी लापता हैं. इसे नेपाल की सबसे बुरी हवाई दुर्घटनाओं में एक माना जा रहा है. लेकिन इस घटना ने नेपाल में रेस्क्यू संसाधनों की भारी कमी के साथ साथ देश में आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों में कमी को भी सबके सामने रख दिया है. विमान क्रैश के बाद नेपाली सुरक्षाबल 10 मिनट में घटनास्थल पर पहुंच गए थे, लेकिन इस दौरान उन्हें इक्विपमेंट की कमी का सामना करना पड़ा.
येति एयरलाइंस का विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था. इसमें चार क्रू मेंबर्स समेत 72 लोग सवार थे. विमान सेती नदी की खाई में गिर गया था. अभी तक 70 लोगों के शव बरामद हो गए हैं. नेपाल की माडिया 'द काठमांडू पोस्ट' की रिपोर्ट के मुताबिक, विमान क्रैश के 10 मिनट बाद नेपाल पुलिस और आर्म्ड पुलिस फोर्स और सेना की टुकड़ी क्रैश की साइट पर पहुंच गई थी. लेकिन रेस्क्यू टीमों के पास फायर ब्रिगेड, वाटर सोर्स और अन्य आवश्यक इक्विपमेंट नहीं थे, जो इमरजेंसी रेस्क्यू अभियान के लिए जरूरी होते हैं.
घटना स्थल पर थी भारी भीड़ रिपोर्ट के मुताबिक, जब सुरक्षा बल वहां पहुंचे तो स्थानीय लोगों की भारी भीड़ पहले से ही घटनास्थल पर जमा हो चुकी थी. नेशनल सोसाइटी फॉर अर्थक्वेक टेक्नोलॉजी के डिप्टी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर गणेश कुमार जिम्मे ने बताया कि आपात स्थिति में बचाव दल दुर्घटनास्थल पर जितनी जल्दी पहुंचता है, जान बचाने की संभावना उतनी ही अधिक होती है.
उधर, घटनास्थल पर सैकड़ों लोग जमा हो गए थे, इनमें से कुछ वीडियो बना रहे थे, जबकि कुछ सेल्फी लेने में जुटे थे. सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों की आलोचना भी हो रही है. हालांकि, इस दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू अभियान में भी हिस्सा लिया. इन लोगों की तारीफ भी हो रही है.
प्लेन क्रैश होने के तुरंत बाद वहां बिकास बासयाल पहुंच गए थे, उन्होंने 7 शव बरामद किए. उनकी काफी तारीफ भी हो रही है. जिम्मे ने कहा कि दुर्घटना स्थल पर बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ थी, इससे काफी असुविधा भी हुई, लेकिन अगर इन लोगों के पास बुनियादी बचाव प्रशिक्षण होता तो ये लोग काफी मदद कर सकते थे. उन्होंने कहा, यह बताता है कि आपातकालीन बचाव में सामुदायिक स्तर का प्रशिक्षण कितना अहम होता है.
कठिन था रेस्क्यू

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










