
Nepal Plane Crash: सामने आई विमान के मलबे की पहली तस्वीर, नेपाली सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
AajTak
नेपाल में क्रैश हुए तारा एयरलाइन के मलबे की पहली तस्वीर सोमवार को सामने आई है. यह प्लेन रविवार को हादसे का शिकार हुआ था. तारा एयरलाइन की फ्लाइट 9NAET सुबह करीब 10 बजे अचानक हो लापता हो गई थी.
Nepal Plane Crash: नेपाल में क्रैश हुए तारा एयरलाइन के प्लेन के मलबे की पहली तस्वीर सोमवार को सामने आई है. प्लेन का मलबा मुस्तांग इलाके के कोबन में मिला है. यह प्लेन रविवार को हादसे का शिकार हुआ था. तारा एयरलाइन की फ्लाइट 9NAET नेपाल के पोखरा से जोमसोम जा रही थी. सुबह करीब 10 बजे अचानक फ्लाइट लापता हो गई थी.
दिनभर तलाश में ऑपरेशन चलाने के बाद शाम 4 बजे फ्लाइट क्रैश होने की खबर आई थी. प्लेन में क्रू मेंबर्स सहित करीब 22 लोग सवार थे. इनमें 4 यात्री भारत, 2 जर्मनी और 13 नेपाल के थे. फ्लाइट में चालक दल के 3 सदस्य भी थे. विमान 30 साल से अधिक पुराना था.
त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चीफ ने बताया कि घटनास्थल पर जांच पड़ताल की जा रही है. नेपाल की सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने बताया कि नेपाली सेना हवाई मार्ग के जरिए घटनास्थल पर पहुंच गई है. रेस्क्यू ऑपरेश चलाया जा रहा है.
हेलिकॉप्टर से की गई प्लेन की सर्चिंग, वीडियो
प्लेन में सवार भारतीय यात्री मुंबई के रहने वाले
क्रैश हुए प्लेन में सवार चारों भारतीय मुंबई के रहने वाले हैं. अधिकारियों ने बताया कि चारों लोग एक ही परिवार के हैं, जिनकी पहचान अशोक कुमार त्रिपाठी, धनुष त्रिपाठी, रितिका त्रिपाठी और वैभवी त्रिपाठी के रूप में हुई है.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.








