
Nepal में Passengers ने धक्का देकर कराई Flight की Parking
AajTak
प्लेन (flight) को पैसेंजर्स ने ही धक्का देकर पार्किंग कराया. वीडियो नेपाल (Nepal) का है, जहां लैंडिंग के बाद प्लेन का टायर फट गया, फिर क्या था पैसेंजर्स ने ही धक्का देकर प्लेन की पार्किंग कराई. नेपाल न्यूज के मुताबिक, कोलती के बाजुरा एयरपोर्ट (Bajura Airport in Kolti) पर उतरते समय विमान का पिछला टायर फट गया, जिसके कारण वह रनवे से हट नहीं पा रहा था. यह देखते हुए, हवाई अड्डे पर मौजूद यात्री विमान को रनवे से हटाने के लिए सुरक्षा कर्मियों के साथ शामिल हो गए.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











