
NEET UG, JEE Main 2021: जुलाई-अगस्त में हो सकते हैं एंट्रेंस एग्जाम, जल्द होनी है आधिकारिक घोषणा
AajTak
NTA NEET UG, JEE Main 2021 Date: शिक्षा विभाग ने परीक्षाएं स्थगित करते हुए अपने नोटिस में कहा था कि कोरोना की स्थिति पर विचार के बाद परीक्षाओं की डेट्स पर दोबारा फैसला लिया जाएगा. राज्यों में शुरू हो रहे अनलॉक को देखते हुए यह संभव है कि जुलाई-अगस्त में JEE Main परीक्षाएं आयोजित की जाएं.
NTA NEET UG, JEE Main 2021 Date: इंजीनियरिंग, मेडिकल कोर्सेज़ में एडमिशन के लिए आयोजित NEET UG और JEE Main 2021 परीक्षाओं पर अभी संशय बरकरार है. JEE Main परीक्षा के फरवरी और मार्च सेशन आयोजित किए जा चुके हैं जबकि अप्रैल और मई एग्जाम कोरोना के खतरे के चलते स्थगित हैं. वहीं NEET UG एग्जाम की डेट 01 अगस्त निर्धारित है मगर अभी तक एप्लिकेशन फॉर्म जारी नहीं किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 01 जून को CBSE बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं रद्द करने का फैसला सुनाया था. इसके बाद से ही छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की डेट्स का इंतजार कर रहे हैं. शिक्षा विभाग ने परीक्षाएं स्थगित करते हुए अपने नोटिस में कहा था कि कोरोना की स्थिति पर विचार के बाद परीक्षाओं की डेट्स पर दोबारा फैसला लिया जाएगा. राज्यों में शुरू हो रहे अनलॉक को देखते हुए यह संभव है कि जुलाई-अगस्त में JEE Main परीक्षाएं आयोजित की जाएं. NEET UG परीक्षा की डेट 01 अगस्त निर्धारित है और NTA ने इस परीक्षा के लिए नई आधिकारिक वेबसाइट भी लॉन्च कर दी है. वेबसाइट पर एग्जाम के एप्लिकेशन फॉर्म जल्द जारी किए जाएंगे. बता दें कि NTA एग्जाम डेट की घोषणा के बाद छात्रों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देगा. ऐसे में एग्जाम डेट की आधिकारिक घोषणा इसी महीने की जा सकती है. ताजा अपडेट के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखें.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











