
NEET UG Exam Date: 1 अगस्त को आयोजित होगा नीट (यूजी) एग्जाम
AajTak
NEET (UG) का एग्जाम 1 अगस्त, 2021 को रविवार के दिन आयोजित किया जाएगा. ये एग्जाम अंग्रेजी और हिंदी समेत कुल 11 भाषाओं में संपन्न होगा, इसे पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जा रहा है.
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने MBBS, BDS, BAMS, BSMS, BUMS और BHMS आदि कोर्स के लिए साल 2021 के NEET (UG) एग्जाम की तारीख का ऐलान कर दिया है. NEET (UG) का एग्जाम 1 अगस्त, 2021 को रविवार के दिन आयोजित किया जाएगा. ये एग्जाम अंग्रेजी और हिंदी समेत कुल 11 भाषाओं में संपन्न होगा, इसे पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जा रहा है. इससे संबंधित नियम, गाइडलाइंस, रेगुलेशन को संबंधित एजेंसी यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा नोटिफाई कर दिया गया है. NEET(UG) के परिणामों को संभवतः केंद्र और राज्य की अन्य सरकारी संस्थान भी अपने यहां काउंसिलिंग और एडमिशन के लिए उपयोग कर सकते हैं. जैसे कि नर्सिंग कॉलेज, इंडियन नर्सिंग काउंसिल, JIPMER आदि अपने यहां B.Sc. (Nursing) और B.Sc. (Life Sciences) जैसे कोर्स में भी अपने नियमों के अनुसार नीट(यूजी) के परिणामों का उपयोग कर सकते हैं. परीक्षा, पाठ्यक्रम, आयु के लिए पात्रता मानदंड, आरक्षण, सीटों का वर्गीकरण, परीक्षा शुल्क, परीक्षा के शहर, राज्य कोड आदि की जानकारी देने वाला इनफार्मेशन बुलेटिन जल्द ही NTA की वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा, जब नीट(यूजी) के लिए एप्लीकेशन फॉर्म मांगे जाएंगे. अधिक जानकारी के लिए आप NTA की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. (इनपुट-अमनदीप)More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












