
NEET UG 2021: एंट्रेंस एग्जाम के लिए जल्द जारी होंगे रजिस्ट्रेशन फॉर्म, यहां देखें लेटेस्ट अपडेट
AajTak
NEET-UG 2021 और JEE Mains 2021 परीक्षा की तारीखों पर जल्द फैसला किया जाएगा. NTA द्वारा जल्द ही आवेदन पत्र जारी किए जाएंगे, जिसके बाद छात्र परीक्षा के लिए रजिस्टर कर सकेंगे.
सीबीएसई (CBSE) द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2021 को रद्द करने के बाद अब उम्मीद है कि NEET-UG 2021 और JEE Mains 2021 परीक्षा की तारीखों पर भी जल्द ही फैसला किया जाएगा. छात्र इस वर्ष राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा आयोजित करने के संबंध में सरकार के निर्णय का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में यह घोषणा की गई थी कि जेईई मेन 2021, अप्रैल और मई सत्र में देरी के कारण जेईई एडवांस 2021 को भी स्थगित कर दिया गया है. ये परीक्षा पहले जुलाई 2021 में आयोजित होने वाली थी. इसी बीच अगर NEET-UG 2021 परीक्षा को स्थगित नहीं किया जाता है, तो इसका आयोजन 1 अगस्त 2021 को होगा. नीट यूजी आवेदन फॉर्म होंगे जारी राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक वेबसाइट पर हाल ही में जारी एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2021 के लिए आवेदन पत्र जल्द ही जारी किए जाएंगे और छात्र परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












