
NEET PG 2024 Guidelines: कल दो शिफ्ट में ही होगा नीट पीजी एग्जाम, जानिए क्या ले जाएं और क्या नहीं
AajTak
NEET PG 2024 Exam Day Guidelines: पोस्टग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन के लिए नीट पीजी एट्रेंस एग्जाम रविवार, 11 अगस्त 2024 को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा. इस परीक्षा में 2 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के बैठने की उम्मीद है. परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को जरूरी गाइडलाइंस का ध्यान रखना होगा.
NEET PG 2024 Exam Day Guidelines: नीट पीजी की परीक्षा रविवार, 11 अगस्त 2024 को आयोजित की जाएगी. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा दो शिफ्ट में परीक्षा होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट की परीक्षा का समय दोपहर 3.30 बजे से शाम 7 बजे तक होगी. नीट पीजी का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. उम्मीदवार जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने परीक्षा पर रोक लगाने से किया इनकार
बीते शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने NEET-PG परीक्षा स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था. याचिका में दावा किया गया था कि उम्मीदवारों को ऐसे शहर आवंटित किए गए हैं, जहां पहुंचना बेहद असुविधाजनक है. इसके अलावा बोर्ड से परीक्षा नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूला बताने की मांग गई थी. क्योंकि एक से ज्यादा शिफ्ट परीक्षा होने की वजह से नॉर्मलाइजेशन के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है. शीर्ष अदालत ने कहा कि वह याचिका दायर करने वाले पांच छात्रों के लिए दो लाख उम्मीदवार और उनके चार लाख अभिभावक प्रभावित होंगे. 5 याचिकाकर्ताओं की वजह से दो लाख उम्मीदवारों के करियर को खतरे में नहीं डाला जा सकता.
NEET PG Exam Day Guidelines: इन बातों का रखें ध्यान
ये चीजें भूलकर भी न ले जाएं: परीक्षा केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, खाने की चीजें, हैंड बैग, बेल्ट, कैप्स, अंगूठियां, कंगन, नाक की पिन, चेन, गले का हार जैसे कोई ज्वैलरी ले जाने की मनाही है. पकड़े जाने पर कार्रवाई हो सकती है.
ये चीजें ले रख सकते हैं: बारकोडेड एडमिट कार्ड, प्रोविजनल एसएमसी, एनएमसी रजिस्ट्रेशन की फोटोकॉपी लेकर जानी होगी. इसके अलावा एक सरकार द्वारा जारी फोटो आईडी जैसे पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट या आधार कार्ड (फोटो के साथ).

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












