
NEET PG 2024 Exam Date: सात जुलाई को होगी नीट पीजी परीक्षा, पढ़ें डिटेल
AajTak
NEET PG 2024 Exam Date declared: नीट पीजी 2024 के एग्जाम की डेट घोषित कर दी गई है. नीट पीजी की ये परीक्षा सात जुलाई 2024 को आयोजित की जाएगी. जानिए- डिटेल.
NEET-PG 2024 on 7th July 2024: राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET PG) स्नातकोत्तर परीक्षा जुलाई के पहले सप्ताह यानी सात जुलाई को होगी. वहीं, काउंसलिंग अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित होंगे. बता दें कि नेशनल एग्जिट टेस्ट (NEXT) इस साल आयोजित नहीं किया जाएगा. एनबीई ने इसकी डेट की घोषणा कर दी है.
स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा (संशोधन) विनियम, 2018 की जगह लेने के लिए हाल ही में अधिसूचित स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विनियम, 2023 के अनुसार, मौजूदा नीट-पीजी परीक्षा तब तक जारी रहेगी, जब तक कि स्नातकोत्तर दाखिले के उद्देश्य से प्रस्तावित NeXT की शुरुआत नहीं हो जाती. बता दें कि नीट-पीजी एक पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है, जो राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत विभिन्न एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित है.
NEET-PG परीक्षा 7 जुलाई को
स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा विनियम, 2023 के अनुसार, जिसने स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा (संशोधन) विनियम, 2018 को प्रतिस्थापित कर दिया है, मौजूदा एनईईटी-पीजी परीक्षा तब तक जारी रहेगी जब तक कि पीजी प्रवेश के उद्देश्य से प्रस्तावित एनईएक्सटी चालू नहीं हो जाता.
NEET-PG क्या है
एनईईटी-पीजी एक पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है जो राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम, 2019 के तहत विभिन्न एमडी/एमएस और पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












