
NEET पेपर लीक में बड़ा खुलासा: 'लाखों की रकम, सेफ हाउस...' आरोपियों ने उगले कई राज! ऐसे काम करता है नेक्सस
AajTak
पूछताछ के दौरान, राज्य सरकार के 56 वर्षीय जूनियर इंजीनियर सिकंदर कुमार यादवेंदु ने अपनी भूमिका कबूल की. सिकंदर ने बताया कि अमित और नीतीश ने 4 मई, 2024 को प्रश्नपत्र हासिल किया और उम्मीदवारों को राज्य की राजधानी के रामकृष्ण नगर इलाके में एक 'सेफ हाउस' में इकट्ठा किया. यहीं उम्मीदवारों को उत्तर रटवाए गए और फिर सीधा एग्जाम सेंटर पर छोड़ा गया.
NEET पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है. कथित गड़बड़ी की जांच के लिए गठित एजेंसी की विशेष जांच टीम (SIT) ने अब तक 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए आरोपियों ने पुलिस के सामने नीट पेपर लीक के लिए पैसे के लेन-देन और 'सेफ-हाफस' की बात कबूल की है. दूसरी ओर बिहार आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के सामने भी सनसनीखेज इकबालिया बयानों से इस साल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम में बड़ी चूक का संकेत मिला है.
संदिग्धों ने अपने इकबालिया बयानों में कहा कि उम्मीदवारों ने नीट पेपर लीक के बदले में 30 लाख रुपये से अधिक की भारी कीमत दी थी. शनिवार को, EOU एजेंसी ने नौ उम्मीदवारों को नोटिस जारी कर उन्हें 'सॉल्वर गैंग' से उनके जुड़ाव के बारे में पूछताछ के लिए सबूतों के साथ पटना कार्यालय में आने को कहा. सभी उम्मीदवार बिहार के अलग-अलग जिलों से हैं और उन्हें सोमवार और मंगलवार को आने को कहा गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अभी तक ताजा घटनाक्रम पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
यह तब हुआ जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि किसी भी परीक्षा के आयोजन में किसी भी तरह की गड़बड़ी या अनियमितता की कोई गुंजाइश नहीं है. उन्होंने कहा, "हर पहलू पर गौर किया जा रहा है. जवाबदेही तय की जाएगी और चूक की प्रकृति के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे. अगर कोई गड़बड़ी पाई जाती है तो एनटीए की जवाबदेही भी तय की जाएगी."
यह भी पढ़ें: NTA पेश करे नीट छात्रा आयुषी पटेल की ऑरिजनल OMR शीट, लखनऊ हाईकोर्ट ने दायर याचिका पर सुनाया फैसला
'सॉल्वर गैंग' से जुड़े गठजोड़ की जांच करते हुए ईओयू ने 13 उम्मीदवारों के रोल नंबर पाए थे और उनमें से चार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. इसके बाद ईओयू ने परीक्षण एजेंसी एनटीए से नौ उम्मीदवारों की जानकारी संदर्भ प्रश्नपत्र के साथ मांगी. EOU के डीआईजी मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि एनटीए ने उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड भेजे थे, जिसके जरिए एजेंसी को उनके संपर्क विवरण मिले और उसके बाद नोटिस भेजे गए. छात्रों से यह भी पूछा जाएगा कि क्या उन्हें परीक्षा से पहले सॉल्वर गैंग द्वारा प्रश्न याद कराए गए थे या नहीं.
NEET Paper Leak मामले में सनसनीखेज कबूलनामे

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







