
NEET पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन, पटना से आरोपी मनीष प्रकाश और आशुतोष हुए अरेस्ट
AajTak
NEET पेपर लीक मामले में CBI ने पटना से मनीष प्रकाश और आशुतोष को गिरफ्तार किया है. मनीष प्रकाश ने लर्न एंड प्ले स्कूल को बुक करवाया था, जहां पेपर लीक हुआ था. आशुतोष ने इसमें अहम भूमिका निभाई. आज तक की टीम ने आशुतोष से बातचीत की थी, जिसमें उसने पेपर लीक की पूरी प्रक्रिया का खुलासा किया था.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.











