
NEET पेपर लीक का झूठ फैला रहे 106 टेलीग्राम और कई इंस्टाग्राम चैनल्स, अब होगी कार्रवाई
AajTak
NEET 2025 paper leak fake news: NTA ने छात्रों और आम लोगों से अपील की है कि अगर वे ऐसी किसी भी गतिविधि को देखें, तो वेबसाइट https://nta.ac.in पर इसकी जानकारी दें. इस पोर्टल के जरिए अब तक 1500 से ज्यादा संदिग्ध सूचनाएं मिली हैं, जिनमें से ज्यादातर टेलीग्राम से जुड़ी हैं.
NEET 2025 paper leak fake news: नीट यूजी परीक्षा 4 मई 2025 को आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों के लिए यह इम्तिहान की घड़ी है. इस बीच साइबर ठग एक्टिव हो चुके हैं, जो किसी न किसी तरीके से नीट परीक्षार्थियों को ठगने या झूठ फैलाकर भटकाने की कोशिश कर रहे हैं. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET (UG) 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को फर्जी सूचनाओं से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. एनटीए ने फर्जी पेपर लीक की अफवाह फैलाने वाले सोशल मीडिया चैनलों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है.
दरअसल, NTA ने 26 अप्रैल 2025 को एक खास पोर्टल शुरू किया था, जिसमें लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की गई थी. इस पोर्टल के जरिए अब तक 1500 से ज्यादा संदिग्ध सूचनाएं मिली हैं, जिनमें से ज्यादातर टेलीग्राम से जुड़ी हैं.
106 टेलीग्राम और 16 इंस्टाग्राम चैनलों की पहचान NTA ने 106 टेलीग्राम और 16 इंस्टाग्राम चैनलों को चिह्नित किया है, जो NEET (UG) 2025 के पेपर लीक होने का झूठा दावा कर रहे थे. इन चैनलों पर गलत जानकारी देकर छात्रों को ठगने की कोशिश की जा रही थी. NTA ने इन चैनलों को हटाने के लिए टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से संपर्क किया है.
यह भी पढ़ें: NEET Paper Leak Case: सीबीआई की रिमांड में आया पेपर लीक का 'मुखिया', अब खुलेंगे राज?
गृह मंत्रालय की मदद से जांच इन फर्जी चैनलों के खिलाफ कार्रवाई के लिए NTA ने गृह मंत्रालय के साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) को मामले सौंप दिए हैं. अब इन चैनलों की जांच होगी और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. NTA ने टेलीग्राम और इंस्टाग्राम से इन चैनलों के मालिकों की जानकारी भी मांगी है ताकि जांच तेजी से हो सके.
यह भी पढ़ें: ड्रेस कोड, टाइमिंग, बैन आइटम्स, अंगूठे का इम्प्रेशन... NEET UG परीक्षा से पहले जान लें सभी जरूरी गाइडलाइंस

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











