
Neeraj Chopra Workout: ये वर्कआउट कर नीरज को मिली बाहुबली सी ताकत, खूब वायरल हो रहे वीडियो
AajTak
अपनी जबर्दस्त फिटनेस के दम पर ही नीरज ने ओलंपिक में इतिहास रचकर सबको हैरान किया है. अब नीरज के वर्कआउट और फिटनेस सेशन के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. ये वीडियो देखकर आप ओलंपिक के लिए नीरज की कमरतोड़ मेहनत का अंदाजा लगा सकते हैं.
टोक्यो ओलंपिक में देश का सम्मान बढ़ाने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा की लाजवाब फिटनेस किसी से छिपी नहीं है. अपनी जबर्दस्त फिटनेस के दम पर ही नीरज ने ओलंपिक में इतिहास रचकर सबको हैरान किया है. अब नीरज के वर्कआउट और फिटनेस सेशन के वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं. ये वीडियो देखकर आप ओलंपिक के लिए नीरज की कमरतोड़ मेहनत का अंदाजा लगा सकते हैं. नीरज के वर्कआउट में आपको भारी बॉडी-बिल्डिंग या वेट लिफ्टिंग देखने को नहीं मिलेगी. इसके विपरीत वह अपने बॉडी की फ्लेक्सिब्लिटी पर ज्यादा काम करते हैं. इस वीडियो में नीरज जो एक्सरसाइज कर रहे हैं उसे 'ड्रैगन फ्लैग' कहते है. इस वर्कआउट में दोनों पैरों को 90 डिग्री तक ऊपर ले जाने के बाद धीरे-धीरे फ्लैट किया जाता है, जो काफी मुश्किल काम है. ऐसा ही एक एक और वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें नीरज बैरियर जम्प करते हुए नजर आ रहे हैं. ये एक्सरसाइज भी नीरज की बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाए रखने का काम करती है. एक्सपर्ट कहते हैं कि एक एथलीट की बॉडी जितनी ज्यादा फ्लेक्सिबल होगी, उसे इंजरी होने की संभावना भी उतनी ही कम होगी.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











