
NDA में होगी नीतीश कुमार की वापसी? बीजेपी नेता ने एंट्री के लिए रख दी ये शर्त
AajTak
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- नीतीश कुमार एनडीए में आ सकते हैं. वह लालू से परेशान हैं. आरजेडी नीतीश को काफी परेशान कर रही है. वहीं जेडीयू की ओर से भी प्रेशर पाॅलिटिक्स हो रही है. पार्टी का कहना है कि नीतीश कुमार बेदाग छवि वाले नेता हैं. उन्हें ही इंडिया ब्लाॅक का फेस होना चाहिए.
बिहार में एक बार फिर राजनीतिक उथल-पुथल की अटकलें लगने लगी हैं, जिसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के एक बयान ने और हवा दे दी है. दरअसल, अमित शाह ने एक अखबार को हाल में दिए इंटरव्यू में जेडीयू और नीतीश कुमार की एनडीए में वापसी की संभावना पर टिप्पणी की. उनसे पूछा गया था कि क्या नीतीश कुमार के लिए एनडीए के दरवाजे अब भी खुले हैं? इसके जवाब में गृहमंत्री शाह ने कहा- प्रस्ताव आएगा तो विचार करेंगे.
उनके इस बयान के बाद बिहार के सियासी हलके में जेडीयू और राजद के रिश्तों में कड़वाहट की चर्चाएं होने लगी हैं. इस बीच बिहार भाजपा नेता संजय सरावगी ने कहा है कि अगर नीतीश कुमार उनकी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हैं, तभी उनका स्वागत होगा. सरावगी ने कहा, 'नीतीश कुमार फिलहाल INDI गठबंधन में कांग्रेस, लालू और तेजस्वी के साथ हैं. INDI गठबंधन का कोइ भविष्य नहीं है. अगर नीतीश कुमार बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में आते हैं, तब उनके स्वागत के लिए हम तैयार हैं. INDI गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर आपस में मार काट मची हुई है'.
'नीतीश की छवि बेदाग है, उन्हें होना चाहिए इंडिया ब्लाॅक का फेस'
वहीं जेडीयू की ओर से भी प्रेशर पाॅलिटिक्स हो रही है. पार्टी का कहना है कि नीतीश कुमार बेदाग छवि वाले नेता हैं. उन्हें ही इंडिया ब्लाॅक का फेस होना चाहिए. जेडीयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री जमा खान ने कहा, 'इंडिया गठबंधन को लोकसभा 2024 का चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ना चाहिए. क्योंकि हमारे नेता के ऊपर किसी भी प्रकार का दाग नहीं है. नीतीश कुमार सभी जाति-धर्म को साथ लेकर चलते हैं. अगर कोई हमारे नेता के ऊपर एक भी दाग लगा दे तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा. इससे अच्छी छवि का कोई और नेता नहीं हो सकता'.
नीतीश NDA में आ सकते हैं, वह लालू से परेशान हैं: उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, 'नीतीश कुमार एनडीए में आ सकते हैं. वह लालू से परेशान हैं. आरजेडी नीतीश को काफी परेशान कर रही है'. बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा के आवास पर कल भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायकों की बैठक हुई. वहीं नीतीश कुमार ने भी जेडीयू के सभी विधायकों और सांसदों से अगले आदेश तक पटना में मौजूद रहने के लिए कहा है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें रूपा गांगुली, निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका तिबरेवाल जैसे 111 बड़े नामों को जगह मिली है. पार्टी ने इस बार पूर्व आईपीएस डॉ. राजेश कुमार और पूर्व टीएमसी नेता तापस रॉय समेत फिल्मी सितारों पर भी दांव लगाया है, जिससे बंगाल का चुनावी मुकाबला अब और भी कड़ा और रोमांचक हो गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के कारण भारत के 6 से ज्यादा जहाज अभी भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे हुए हैं. बताया जा रहा है कि इन जहाजों में ज्यादातर एलपीजी टैंकर और एलएनजी जहाज हैं. जिससे देश में एलपीजी की किल्लत हो सकती है. हालांकि, सरकार ने घरेलू उत्पादन में 40% वृद्धि की है और घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है.










