
NDA में वापसी करेंगे उपेंद्र कुशवाहा? BJP नेताओं से मुलाकात के बाद अटकलें तेज
AajTak
उपेंद्र कुशवाहा रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए गुरुवार को दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे. बिहार बीजेपी के 3 नेताओं ने JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष कुशवाहा से अस्पताल में मुलाकात की. अब बीजेपी नेताओं ने इशारों ही इशारों में संकेत दे दिए कि अगर कुशवाहा आना चाहेंगे तो उनका स्वागत किया जाएगा.
बिहार बीजेपी के 3 नेताओं ने शुक्रवार को दिल्ली के अखिल भारतीय अयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात की, जिससे कयास लगाए जाने लगे कि कुशवाहा जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं. कुशवाहा रूटीन मेडिकल चेकअप के लिए गुरुवार को दिल्ली एम्स में भर्ती हुए थे. वहीं, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी नेताओं ने इशारों ही इशारों में संकेत दे दिए कि अगर कुशवाहा आना चाहेंगे तो उनका स्वागत किया जाएगा.
बिहार बीजेपी प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा, "उपेंद्र कुशवाहा एनडीए सरकार में मंत्री रहे हैं. वह वर्तमान में एक अलग पार्टी में हो सकते हैं लेकिन हमारे दिल अभी भी एक साथ हैं. विकास और राष्ट्रवाद की राजनीति करने वाले सभी नेताओं का हमारी पार्टी में स्वागत है."
बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली में कुशवाहा से मिलने वाले बीजेपी नेताओं में पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल और संजय टाइगर और योगेंद्र पासवान शामिल हैं. पटेल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जदयू नेता से उनकी मुलाकात की तस्वीरें पोस्ट कीं.
पिछले कई हफ्तों से बिहार की राजनीति में कयास लगाए जा रहे हैं कि उपेंद्र कुशवाहा भाजपा में शामिल हो सकते हैं. जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब से उपेंद्र कुशवाहा को सरकार में कोई पद नहीं मिला है.
सूत्रों के मुताबिक, कुशवाहा को आने वाले दिनों में नीतीश कुमार कैबिनेट के विस्तार में उम्मीद थी कि उन्हें इस बार उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, मगर पिछले दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया कि उनकी सरकार में तेजस्वी यादव के अलावा कोई दूसरा डिप्टी सीएम नहीं होगा. जिसके बाद कुशवाहा को काफी मायूसी हुई.
क्योंकि कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत के दौरान यह संकेत दे दिया था कि उन्हें अगर कोई महत्वपूर्ण पद सरकार में मिलेगा तो वह सहर्ष उसे स्वीकार करेंगे. इससे पहले कुशवाहा को पिछले साल महागठबंधन की सरकार बनने पर कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया था.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









