
'NDA में कभी भी लौट सकते हैं नीतीश कुमार', रामदास अठावले का बड़ा दावा
AajTak
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले शनिवार को बिहार में थे. इस दौरान उन्होंने दावा किया नीतीश कुमार कभी भी हमारे पास आ सकते हैं. वहीं उन्होंने विपक्षी दलों की मुंबई में होने वाली बैठक को लेकर कहा कि नीतीश कुमार को इस बैठक से दूर रहना चाहिए. वहीं उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को लेकर कहा कि विपक्ष का एकजुट होना उनका लोकतांत्रिक अधिकार है.
केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने शनिवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार हमारे हैं. हमारे पास कभी भी आ सकते हैं. उनसे जब पूछा गया कि क्या वह नीतीश कुमार से मिलेंगे, इस पर उन्होंने कहा कि वे इस बार उनसे नहीं मिल सकता. वैसे बीजेपी कई बार खुले मंच से बोल चुकी है कि वह किसी भी हाल में अब नीतीश कुमार को साथ नहीं लेंगे.
वहीं उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर कहा कि जो गठबंधन बना है, उसका नाम INDIA रखा है. एक जमाना था India is Indira इंदिरा कहा जाता था. उन्होंने कहा आगे कहा कि हमारा गठबंधन एनडीए है. विपक्ष हमारे खिलाफ एकजुट हो रहा है, जो उनका लोकतांत्रिक अधिकार है लेकिन लोकप्रियता के मामले में पीएम मोदी पहले स्थान पर हैं.
रामदास अठावले ने कहा,'हम उनकी (नीतीश) गैरमौजूदगी को महसूस करते हैं. उन्हें विपक्ष की मुंबई बैठक से दूर रहना चाहिए. जब वह अटलजी की सरकार में रेल मंत्री थे, तबसे हम साथ हैं. हम अब भी उनका सम्मान करते हैं. अगर उन्हें आरजेडी में जाना ही था, तो एनडीए में वापस क्यों आए? वह एनडीए में वापस आ गए. बिहार के लोग हमारे लोग हैं. नीतीश हम सभी के मित्र हैं. हमने उन्हें सीएम बनाया, जबकि उनकी पार्टी के पास विधानसभा में केवल 44 सीटें थीं.'
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में अन्य राज्यों की तुलना में एससी/एसटी समुदायों के खिलाफ अत्याचार के मामले ज्यादा हैं. मैं सीएम नीतीश कुमार से इस पर विशेष ध्यान देने का अनुरोध करता हूं."
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर विपक्ष संसद में हंगामा का सहारा ले रहा है. वे नहीं चाहते कि संसद में चर्चा हो. विपक्षी दलों के प्रतिनिधियों का मणिपुर जाना अच्छा है. उन्हें वापस आने के बाद इस पर चर्चा करनी चाहिए. सरकार चर्चा के लिए तैयार है.
रामदास अठावले ने कहा कि क्या विपक्षी दलों की एक टीम पश्चिम बंगाल और बिहार में आएगी. क्या विपक्ष की टीम को उन सभी जगहों पर जाना चाहिए, जहां महिलाओं का अपमान किया जाता है. उन्हें राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार और अन्य स्थानों का दौरा करने पर विचार करना चाहिए. पीएम मोदी ने सबका साथ, सबका विश्वास का वादा किया है. बिहार अपना हक हासिल करके रहेगा.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?








