
NCT बिल: दिल्ली में नहीं थमेगी अधिकारों की जंग, सुप्रीम कोर्ट जाएगी केजरीवाल सरकार
AajTak
दिल्ली सरकार जल्द ही जीएनसीटी बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली है. इसके लिए लीगल टीम से सुझाव लिया जा रहा है. दिल्ली सरकार का कहना है कि इस संशोधन से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदला जा रहा है.
लोकसभा और राज्यसभा से जीएनसीटी बिल पास हो चुका है और अब इसे सुप्रीम कोर्ट में चैलेंज दिए जाने पर विचार किया जा रहा है. दिल्ली सरकार जल्द ही जीएनसीटी बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली है. इसके लिए लीगल टीम से सुझाव लिया जा रहा है. दिल्ली सरकार का कहना है कि इस संशोधन से सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदला जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार GNCTD amendment बिल के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. दिल्ली सरकार की लीगल टीम GNCTD अमेंडमेंट बिल में हुए सभी बदलाव का अध्ययन करेगी और इसके कानूनी पहलुओं का अध्ययन कर सुप्रीम कोर्ट के लिए याचिका तैयार करेगी. दिल्ली सरकार का कहना है कि इस अमेंडमेंट की वजह से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उल्लंघन होता है. इसी आधार पर AAP सरकार अब सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रही है.
ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.

होर्मुज में तेल और गैस पर ईरान ने जो रोक लगा रखी है, उसकी सुरक्षा के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मित्र देशों से युद्धपोत भेजने की गुहार लगाई है. लेकिन फ्रांस, जापान, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया ने युद्धपोत भेजने से इनकार कर दिया, यगां तक की यूके ने भी कहां वो अभी इसपर विचार विमर्श कर रहे है.

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से सारे शहर में सन्नाटा पसरा है. जिस अस्पताल में कभी हजार से ज्यादा मरीज थे वो इमारत अब खंडहर में तब्दीर हो गई है. चारों ओर सिर्फ आग और धुंए का गुबार दिख रहा है. इस हमले से 400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 से ज्यादा लोग घायल हो चुके है.









