
NCP नेता नवाब मलिक के खिलाफ दर्ज समीर वानखेड़े की एफआईआर को बंद करेगी मुंबई पुलिस
AajTak
एनसीपी (अजित पवार) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ साल 2022 में समीर वानखेड़े ने एक एफआईआर दर्ज कराई थी. उसी को लेकर समीर वानखेड़े ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. क्योंकि वह इस संबंध में उठाए गए कदमों के बारे में जानना चाहते थे.
मुंबई पुलिस ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया है कि जांच करने के बाद भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी समीर वानखेड़े द्वारा दायर की गई शिकायत में मजिस्ट्रेट कोर्ट के समक्ष ‘सी’ सारांश रिपोर्ट दाखिल करने का फैसला लिया है.
सी-सारांश रिपोर्ट एक पुलिस रिपोर्ट होती है जिसे जांच अधिकारी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दाखिल करता है. यह एक प्रकार की सारांश रिपोर्ट होती है, जिसे आपराधिक मामलों में दाखिल किया जा सकता है.
एनसीपी (अजित पवार) नेता और महाराष्ट्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक के खिलाफ साल 2022 में समीर वानखेड़े ने एक एफआईआर दर्ज कराई थी. उसी को लेकर समीर वानखेड़े ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. क्योंकि वह इस संबंध में उठाए गए कदमों के बारे में जानना चाहते थे.
यह एफआईआर गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी और याचिका के माध्यम से समीर वानखेड़े ने जांच एजेंसी को एफआईआर में नामित व्यक्तियों के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की कुछ धाराओं को जोड़ने का निर्देश देने की भी मांग की थी.
अधिनियम की धारा 3 अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के खिलाफ अपमान, धमकी और अन्य अत्याचारों के कृत्यों को आपराधिक बनाती है, यह इस धारा की कुछ उप धाराएं थीं, जिन्हें वानखेड़े ने लागू करने की मांग की थी.
समीर वानखेड़े ने अपनी याचिका में पुलिस को उनके आदेश पर दर्ज एफआईआर के अनुसरण में जांच एजेंसी द्वारा उठाए गए कदमों को प्रस्तुत करने का निर्देश देने की भी मांग की थी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










