
NCF 2023: मैथ्स का डर खत्म, कक्षा 1 से 12वीं तक ऐसे होगी पढ़ाई
AajTak
NCF 2023 Draft About Maths: नेशनल करिकुल फ्रेमवर्क (NCF) 2023 के प्री-ड्राफ्ट में पहली क्लास से 12वीं के छात्रों को स्टेप वाइज मैथ्स पढ़ाने पर जोर दिया गया है. 5+3+3+4 फॉर्मेट के स्कूली सिस्टम में हर स्टेज के लिए मैथ्स की पढ़ाई का अलग प्लान बनाया है.
Draft NCF 2023: मैथ्स के सवाल किसी भूत की तरह डराते हैं? सपने में भी मैथ्स का पेपर पास नहीं कर पाते? और हर साल मैथ्स में फेल होने का खतरा बना रहता है? अगर आपके मन में भी मैथ्स (Maths) को लेकर इस तरह के सवाल हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. नेशनल करिकुल फ्रेमवर्क (NCF) 2023 के प्री-ड्राफ्ट में बच्चों के मन से मैथ्स का डर निकालने पर काफी ध्यान दिया गया है. प्रस्तावित नए स्कूली सिस्टम के चारों चरणों में मैथ्स स्टेप वाइज स्टेप पढ़ाया जाएगा, जो बच्चों के मन से इसका डर निकाल सकेगा.
मैथ्स की शिक्षा में नंबर और ऑपरेशंस, ज्योमेट्री, अलजेब्रा, प्रोब्लिट्ज और स्टेटिस्टिक्स जैसी मौलिक अवधारणाओं के माध्यम से रचनात्मक और तार्किक सोच सीखना शामिल है. इसका उद्देश्य पैटर्न खोजने, अनुमान लगाने, तार्किक तर्क, रचनात्मकता, समस्या-समाधान, कम्प्यूटेशनल सोच और तार्किक संचार (मौखिक और लिखित दोनों) के माध्यम से स्पष्टीकरण प्रदान करने की मौलिक गणितीय क्षमताओं को बढ़ाना है.
कितनी बदल जाएगी 12वीं तक की पढ़ाई? आसान भाषा में समझिए NCF का पूरा प्लान
स्टेड वाइज ऐसे होगी मैथ्स की पढ़ाई फाउंडेशनल स्टेज चरण में: मूलभूत संख्या ज्ञान जैसे भारतीय अंकों को समझना, जोड़ना और घटाना सिखाने पर फोकस रहेगा. प्रीपरेट्री स्टेज में: गुणा, भाग, आकार और माप जैसे अंकों के बेसिक कॉन्सेप्ट समझाए जाएंगे. मिडिल स्टेज में: फाउंडेशनल स्टेज में सिखाए गए कॉन्सेप्ट्स को व्यापक और अच्छे तरीके से समझाया जाएगा. सेकेंडरी स्टेज में: लॉजिकल रीजनिंग के माध्यम से दावों और तर्कों को सही ठहराने की क्षमता विकसित करने पर फोकस रहेगा.
स्कूलों में खत्म हो ब्लैकबोर्ड लर्निंग, बच्चे खुद लें टीचिंग सेशंस... NCF ने दिए ये सुझाव
एनसीएफ प्री ड्राफ्ट में कैसा होगा इंडियन स्कूलिंग सिस्टम? फाउंडेशन स्टेज (नर्सरी से कक्षा 2): 3 से 8 साल के बच्चों के लिए है. प्रिपरेट्री स्टेज (कक्षा 3 से 5वीं): इस स्टेज में तीन साल के लिए है और इसमें ग्रेड 3,4 और 5 शामिल हैं. मिडिल स्टेज (कक्षा 6वीं से 8वीं): तीन साल के लिए है और इसमें ग्रेड 6, 7 और 8 शामिल हैं. सेकेंडरी स्टेज (कक्षा 9वीं से 12वीं): यह स्टेज चार साल का है और इसमें ग्रेड 9, 10, 11 और 12 शामिल हैं.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











