
'NCC और NSS ऐसे संगठन, जो युवाओं को राष्ट्रीय सरोकार से जोड़ते हैं', बोले- पीएम मोदी
AajTak
पीएम मोदी ने कहा कि युवा विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी बनने जा रहे हैं. NCC NSS के युवाओं, आर्टिस्टों से मुलाकात में पीएम मोदी ने कहा युवाओं में ऊर्जा होती है, ताजगी होती है, जोश होता है, जुनून होता है, नयापन होता है.
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नई दिल्ली में NCC कैडेटों, NSS स्वयंसेवकों और कलाकारों के साथ बातचीत की. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि युवा विकसित भारत के सबसे बड़े लाभार्थी बनने जा रहे हैं. NCC NSS के युवाओं, आर्टिस्टों से मुलाकात में पीएम मोदी ने कहा युवाओं में ऊर्जा होती है, ताजगी होती है, जोश होता है, जुनून होता है, नयापन होता है.
प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी कहा, इस आजादी के अमृतकाल में आप सभी देश की आकांक्षाओं और सपनों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. पीएम मोदी बोले NCC और NSS ऐसे संगठन हैं, जो युवा पीढ़ी को राष्ट्रीय लक्ष्यों से, राष्ट्रीय सरोकारों से जोड़ते हैं. कोरोना काल में जिस प्रकार NCC और NSS के वॉलंटियर्स ने देश के सामर्थ्य को बढ़ाया, ये पूरे देश ने अनुभव किया है.
'ये दो संकल्प हैं देश के युवाओं की जिम्मेदारी'
इस दौरान पीएम मोदी ने यह भी कहा, देश अपनी 'विरासत पर गर्व' और 'गुलामी की मानसिकता से मुक्ति' के संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है. ये संकल्प भी देश के युवाओं के लिए एक जिम्मेदारी हैं. पीएम मोदी ने इस दौरान युवाओं से कहा, आपको अनदेखी संभावनाओं को सर्च करना है, अनछुए क्षेत्रों को एक्सप्लोर करना है और अकल्पनीय सॉल्यूशन को खोजना है.
'G20 के बारे में पढ़ें'
पीएम मोदी बोले इस साल हमारा भारत G20 की अध्यक्षता भी कर रहा है. ये भारत के लिए एक बड़ा अवसर है. आप इसके बारे में भी जरूर पढ़ें, स्कूल, कॉलेज में भी इससे जुड़ी चर्चा करें. इस समय देश अपनी विरासत पर गर्व और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहा है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.

अब महाराष्ट्र सरकार ने उस पुराने अध्यादेश से जुड़े आखिरी प्रशासनिक आदेश भी वापस ले लिए हैं. यानी जो थोड़ी-बहुत औपचारिक संरचना बची थी, उसे भी खत्म कर दिया गया है. जमीन पर तुरंत कोई बदलाव नहीं होगा, क्योंकि यह आरक्षण पहले से लागू नहीं था. न शिक्षा में इसका फायदा मिल रहा था, न नौकरियों में. लेकिन कानूनी और राजनीतिक रूप से यह एक बड़ा संकेत है.

इंडिया टुडे की OSINT (ओपन सोर्स इंटेलिजेंस) टीम ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब के 50 से ज्यादा ऐसे अकाउंट खंगाले, जहां स्टंट और हादसों के वीडियो डालकर एंगेजमेंट बढ़ाया जा रहा है. कई अकाउंट पहले से कमाई कर रहे हैं या उसकी तैयारी में हैं. सबसे खतरनाक बात ये है कि इसका असर सिर्फ स्क्रीन तक सीमित नहीं है, इससे सड़क पर चलने वाले आम लोगों की जान भी खतरे में पड़ रही है.

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग के सुप्रीम गैंगस्टर महफूज जिसे बॉबी कबूतर के नाम से जाना जाता है, को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है. पहले ही दिन बॉबी कबूतर को पुलिस ने पकड़ लिया था और अब उसकी गर्लफ्रेंड खुशनुमा अंसारी उर्फ नेहा को भी ढूंढ़ कर गिरफ्तार किया गया है. खुशनुमा और बॉबी कबूतर दोनों ने लंबे समय तक पुलिस को छकाया था, लेकिन अब उनकी गिरफ्तारी से पुलिस महफूज गैंग पर बड़ा वार करने में कामयाब रही है.







