
Navpancham Yog 2025: 17 नवंबर को गुरु सूर्य ये बनाएंगे ये दुर्लभ संयोग, ये राशियां बनेंगी भाग्यशाली
AajTak
Navpancham Yog 2025: 17 नवंबर को बनने वाला नवपंचम योग जीवन में नए अवसरों और भाग्य के द्वार खोल सकता है. सूर्य और गुरु की यह शुभ स्थिति आत्मविश्वास, धन, शिक्षा और प्रतिष्ठा को मजबूत करेगी. तो आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
Navpancham Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र में जब भी सूर्य और देवगुरु बृहस्पति चाल में परिवर्तन करते हैं तो उसका प्रभाव देश-दुनिया पर पड़ता है. दरअसल, पंचांग के अनुसार, 17 नवंबर 2025, सोमवार को सुबह 10 बजकर 35 मिनट पर सूर्य-गुरु एक दूसरे से 120 डिग्री की कोणीय स्थिति पर विराजमान रहेंगे, जिससे नवपंचम योग का निर्माण होने जा रहा है.
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को सभी ग्रहों का पिता और राजा माना जाता है, वहीं गुरु ज्ञान, भाग्य, धर्म, ऐश्वर्य और धन के कारकग्रह माने जाते हैं. जब सूर्य-गुरु एक साथ आते हैं तो जातकों के जीवन में उन्नति का संचार होने लगता है. तो चलिए जानते हैं कि 17 नवंबर को बनने जा रहे नवपंचम योग से किन राशियों की किस्मत चमकने वाली है.
वृषभ
नवपंचम योग वृषभ जातकों के लिए ऊर्जा और साहस बढ़ाने वाला रहेगा. नए काम की शुरुआत के लिए यह दिन शुभ रहेगा. प्रेम संबंधों और संतान पक्ष से भी अच्छी खबर मिल सकती है. विद्यार्थियों को परीक्षा या प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी.
कर्क
नवपंचम योग कर्क राशि वालों के लिए भाग्यवृद्धि का संकेत माना जा रहा है. पुराने अटके हुए काम बन सकते हैं. विदेश से जुड़ा कोई अवसर या नई साझेदारी बन सकती है. धार्मिक यात्रा या किसी आध्यात्मिक आयोजन में भाग लेने का अवसर भी मिलेगा.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












