
Navjot Singh Sidhu के बाद Punjab के नए Congress अध्यक्ष की तलाश, रेस में ये नाम आगे
AajTak
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस को संकट में डाल दिया है. सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस नेतृत्व इस बार सिद्धू को मनाने के मूड में नहीं है और पंजाब के नए कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव शुरू हो गया है. पंजाब के नए कांग्रेस अध्यक्ष की रेस में कुलजीत नागरा और रवनीत सिंह बिट्टू के नाम आगे हैं. मंगलवार को जब सिद्धू ने इस्तीफे का बम फोड़ा था तो पंजाब के मंत्री परगट सिंह उनके घर जरूर भेजे गए थे लेकिन कांग्रेस नेतृत्व अब सीएम चन्नी के साथ नजर आना चाहता है. इसीलिए प्रभारी हरीश रावत का पंजाब दौरा तक टाला गया है. देखें ये खास रिपोर्ट.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











