
NATO Vs Russia: रूस-नाटो की तेज हुई जंग, परमाणु हमले का बढ़ा खतरा!
AajTak
रूस खुद किसी नाटो देश पर हमला नहीं करेगा. इसके लिए वो बेलारूस का इस्तेमाल कर सकता है. खबर ये भी है कि बेलारूस की आड़ में रूस पोलैंड और जर्मनी पर बेलारूस में अभी-अभी पहुंचे इस्कंदर परमाणु मिसाइल सिस्टम से वार करेगा. इस खबर के बाद पोलैंड और जर्मनी में खलबली मच गई है. देखें ये वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.











