
NATO चीफ मार्क रूट की चेतावनी! बोले- अमेरिका के बिना यूरोप सुरक्षित नहीं
AajTak
NATO महासचिव मार्क रूट ने कहा कि अमेरिका के बिना यूरोप अपनी सुरक्षा नहीं कर सकता और उसे अमेरिकी परमाणु सुरक्षा की जरूरत है. अकेले रक्षा के लिए यूरोप को भारी रक्षा बजट और परमाणु क्षमता विकसित करनी होगी.
NATO महासचिव मार्क रूट ने सोमवार को ब्रसेल्स में यूरोपीय संसद को संबोधित करते हुए कहा कि अगर यूरोप को लगता है कि वह अमेरिका के सहयोग के बिना अपनी रक्षा कर सकता है, तो वह केवल सपना देख रहा है. रूट के मुताबिक यूरोप अकेले अपनी सुरक्षा करने में सक्षम नहीं है और उसे अमेरिका की परमाणु छतरी (Nuclear Umbrella) की सख्त जरूरत है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर यूरोप अकेले चलना चाहता है, तो उसे अपना रक्षा बजट बढ़ाकर 10% करना होगा और अरबों यूरो खर्च कर अपनी परमाणु क्षमता बनानी होगी.
मार्क रूट ने आर्कटिक क्षेत्र की सुरक्षा पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख का समर्थन किया और कहा, "रूस और चीन की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए आर्कटिक की रक्षा के लिए नाटो को ज्यादा सामूहिक जिम्मेदारी लेनी होगी."
मौजूदा वक्त में ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच त्रिपक्षीय चर्चा जारी है, जबकि ट्रंप ने इस मुद्दे पर एक फ्रेमवर्क समझौते का दावा किया है.
यूरोप के रक्षा बजट और परमाणु क्षमता पर सवाल
मार्क रूट ने कहा कि अमेरिका की सुरक्षा गारंटी खोना यूरोप के लिए घातक होगा. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अमेरिकी सहयोग के बिना सुरक्षा का रास्ता चुनना 'गुड लक' कहने जैसा है. उनके मुताबिक, अमेरिका के हटने का मतलब होगा कि यूरोप को अपनी स्वतंत्रता के अंतिम रक्षक को खोना. अकेले रक्षा करने के लिए यूरोपीय देशों को अपने मौजूदा खर्च में भारी बढ़ोतरी करनी होगी, जो आर्थिक रूप से एक बड़ी चुनौती है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप ने NATO पर बोला झूठ? अफगान जंग से जुड़े आंकड़े चिल्ला-चिल्ला के खोल रहे पोल

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.









