
National Herald Case: दिल्ली में 459 कांग्रेसी हिरासत में, ED के सामने राहुल की पेशी का कर रहे थे विरोध
AajTak
National Herald Case: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से सोमवार सुबह करीब 11 बजे ईडी कार्यालय में पूछताछ शुरू हुई, जो देर रात तक चली. राहुल से दो चरणों में करीब साढ़े आठ घंटे पूछताछ की गई. सूत्रों के मुताबिक ईडी की पूछताछ अभी पूरी नहीं हो पाई है इसलिए राहुल से 14 जून को भी सवाल-जवाब किए जाएंगे.
National Herald Case: नेशनल हेराल्ड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पूछताछ के लिए पेश हुए. वहीं देशभर में कांग्रेस नेताओं ने इसके विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया. साथ ही बीजेपी सरकार के खिलाफ दमनकारी नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी. इस दौरान दिल्ली में 459 कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस हिरासत में ले लिया. इसके अलावा पुलिस ने कांग्रेस के सांसदों और विधायकों को नजरबंद करेगी.
अधीर रंजन, खड़गे जैसे नेता भी हिरासत में
पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी समेत लोकसभा के 15 सांसदों और राज्य सभा के 11 सांसदों और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, केसी वेणुगोपाल और 5 विधायक को भी हिरासत में लिया. पुलिस का कहना है कि कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को कानून का पालन न करने और पुलिस के निर्देशों को न मानने पर हिरासत में लिया गया.
हालांकि इनमें शामिल सभी महिला कार्यकर्ताओं और अन्य कार्यकर्ताओं को बाद में छोड़ दिया गया. इसके अलावा दिल्ली में कुछ जगहों पर धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में हिरासत में लिए गए नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी की जाएगी.
लखनऊ, मुंबई, अहमदाबाद में भी हुई कार्रवाई

आजतक से खास बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने बीजेपी में दो विचारधाराओं की बात कही. उन्होंने बताया कि एक विचारधारा अत्याचारी प्रकृति की है जबकि दूसरी नहीं. उन्होंने बटुकों के सम्मान के लिए ब्रजेश पाठक की प्रशंसा की. साथ ही समाजवादी पार्टी और बीजेपी दोनों को राजनीतिक पार्टियों के रूप में बताया. सीएम योगी पर उन्होंने खुलकर वार किए. देखें वीडियो.

यह वीडियो भारत में हो रहे एआई समिट, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक तनावपूर्ण सियासत और संघ परिवार की मुसलमानों की घर वापसी से जुड़ी राय पर केंद्रित है. सुंदर पिचाई ने भारत में टैलेंट की घर वापसी पर आशावादी विचार व्यक्त किए हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश में ब्राह्मण राजनीति और शंकराचार्य विवाद ने सियासी हलचल बढ़ाई है. साथ ही संघ प्रमुख और मुस्लिम नेताओं के बीच घर वापसी को लेकर बयानबाजी जारी है. देखें खबरदार.

सेंट्रल इंडिया के पूर्व माओवादी नेता भूपति ने लगभग 40 सालों के हथियारबंद संघर्ष के बाद 15 अक्टूबर 2025 को गढ़चिरोली में 60 साथियों के साथ आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का ऐतिहासिक फैसला किया. 70 साल भूपति ने कहा कि देश की बदलती सामाजिक-राजनीतिक स्थितियों में सशस्त्र क्रांति अब व्यावहारिक नहीं रही. उन्होंने बताया कि संगठन 2013 के बाद जनता से कट चुका था, जिससे अंत की शुरुआत हुई.

अकोला में भाजपा के अकोट शहर अध्यक्ष को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सिग्नल ऐप पर 2 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी मिली है. धमकी मिलने के बाद पुलिस ने शहर अध्यक्ष की सुरक्षा बढ़ा दी है. सूत्रों के अनुसार, शुभम लोणकर नामक आरोपी पर शक है, जिसके गैंग से संबंध बताए जा रहे हैं. पुलिस तकनीकी जांच कर रही है, लेकिन आधिकारिक बयान देने से बच रही है.

माघ मेले के दौरान चोटी खींचने की घटना को लेकर उत्तर प्रदेश की राजनीति गरमाई है. डिप्टी मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस घटना को पूरी तरह से गलत और महापाप बताया है. उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए बटुकों को बुलाकर उनका सम्मान किया है. इस घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है और अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा है. इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है, जिससे माहौल और गरमाता दिखाई दे रहा है.

दिल्ली में आयोजित AI समिट में बेहतर भविष्य की चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन वहीं राजनीतिक पार्टियां इस तकनीक को हथियार बनाकर आमने-सामने आ गई हैं. कांग्रेस ने AI का एक वीडियो जारी किया, जिसमें लोकसभा स्पीकर का मजाक उड़ाया गया, जिसे बीजेपी ने सदन की अवमानना माना और शिकायत दर्ज कराई. कांग्रेस के तीन नेताओं को नोटिस भेजा गया. दोनों पार्टियां AI वीडियो का इस्तेमाल कर विपक्षी नेताओं पर आरोप-प्रत्यारोप कर रही हैं.

ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी में दो विचारधाराएं दिख रही हैं और बटुकों के सम्मान को डैमेज कंट्रोल बताया. गोरक्षा के मुद्दे पर उन्होंने 40 दिन का समय दिया था, जिसमें 20 दिन शेष हैं. समय पूरा होने पर स्थिति साफ़ करने की बात कही है.






