
Naseem Shah Pakistan Team: पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका, स्टार प्लेयर अस्पताल में भर्ती, चेस्ट में इन्फेक्शन फैला
AajTak
पाकिस्तान टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज का पांचवां मुकाबला आज लाहौर में ही खेला जाएगा. मैच से पहले पाकिस्तान टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह को अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्हें तेज बुखार और चेस्ट में इन्फेक्शन भी बताया गया...
Naseem Shah Pakistan Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए एक बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है. टीम के स्टार तेज गेंदबाज नसीम शाह को लाहौर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्हें कुछ दिन से तेज बुखार है और उनके टेस्ट में इन्फेक्शन भी तेजी से फैला है.
स्थानीय मीडिया संस्थान समा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि नसीम शाह को पिछले दो दिनों से तेज बुखार रहा है. उन्हें यह बुखार चेस्ट में संक्रमण के कारण हुआ. शाह को मंगलवार शाम को लाहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया.
नसीम का डेंगू टेस्ट किया गया
बताया गया है कि नसीम शाह काफी कमजोरी महसूस कर रहे थे. मंगलवार को वह पूरे दिन अपने कमरे से बाहर नहीं निकले. गंभीर हालत होने के बाद निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नसीम शाह का डेंगू टेस्ट किया गया. फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है. डेंगू टेस्ट की रिपोर्ट अभी आना बाकी है.
पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच आज मैच
बता दें कि पाकिस्तान टीम इस समय अपने घर में इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है. सीरीज का पांचवां मुकाबला आज (28 सितंबर) लाहौर में ही खेला जाएगा. अब तक खेले गए 4 टी20 मैचों में दोनों टीमों ने 2-2 मैच जीते हैं. इस तरह फिलहाल सीरीज बराबरी पर ही है. नसीम कब तक ठीक होंगे यह अब तक क्लियर नहीं हो सका है.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












