
Myntra के साथ हुआ रिफंड स्कैम, फर्जी ऑर्डर के जरिए लूट लिए 50 करोड़ रुपये, क्या है पूरा मामला?
AajTak
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Myntra खुद साइबर फ्रॉड का शिकार हुआ है. स्कैमर्स ने प्लेटफॉर्म से शॉपिंग करके उसे ही ठग लिया है. कुछ दिनों पहले भी रिफंड स्कैम का एक मामला सामने आया था. स्कैमर्स ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म से बड़ी संख्या में शॉपिंग करते हैं. फिर ऑर्डर में कोई कमी बताकर उसके बदले रिफंड क्लेम करते हैं. आइए जानते हैं इस मामले में स्कैमर्स ने प्लेटफॉर्म को कैसे ठगा है.
फ्लिपकार्ट की फैशन बेस्ड वेबसाइट Myntra एक स्कैम का शिकार हुई है. रिफंड स्कैम की वजह से कंपनी को कई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें तो फ्रॉड्स ने कंपनी की रिटर्न पॉलिसी का फायदा उठाते हुए प्लेटफॉर्म के साथ ठगी की है. इस पूरे स्कैम का खुलासा कंपनी के ऑडिट में हुआ है.
दरअसल, स्कैमर्स बड़े ऑर्डर प्लेस करते थे, जिनकी वैल्यू काफी ज्यादा हुआ करती थी. फ्रॉड्स ब्रांडेड शूज, कपड़े और एक्सेसरीज जैसे आइटम्स बल्क में ऑर्डर करते थे. जैसे ही ऑर्डर डिलीवर होता था, फ्रॉडस्टर्स फर्जी शिकायत दर्ज कराते थे.
ये शिकायत ऑर्डर किए गए सामान में कमी, गलत आइटम की डिलीवरी या डिलीवरी ना होने को लेकर हुआ करती थी. Myntra अपने कस्टमर्स को शिकायत करने और रिफंड क्लेम करने का मौका देता है. इसमें कम आइटम्स का डिलीवर होना, कलर मिसमैच या गलत सामान मिलने जैसे ऑप्शन मिलते हैं.
यह भी पढ़ें: FBI ने जारी की वॉर्निंग, AI Scams से बचाव का तरीका बताया
शिकायत मिलने के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म रिफंड प्रॉसेस को शुरू करता है. रिपोर्ट की मानें, तो कंपनी को देशभर के अलग-अलग इलाकों में इस तरह के स्कैम की वजह से 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. सिर्फ बेंगलुरु में ही कंपनी ने 5529 फर्जी ऑर्डर को आइडेंटिफाई किया है, जिसकी वजह से उन्हें नुकसान हुआ है.
इस स्कैम के बारे में बताते हुए पुलिस ने बताया कि मान लीजिए कोई शख्स 10 ब्रांडेड जूतों के लिए ऑर्डर प्लेस करता है. पार्सल मिलने के बाद वो दावा करता है कि उसे सिर्फ पांच ही जूते मिले हैं, तो वो अन्य 5 जूतों के लिए रिफंड क्लेम कर सकता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











