
MVA में तनातनी की वजह से MLC चुनाव में नुकसान? वोटिंग से एक रात पहले हुआ तगड़ा सियासी ड्रामा
AajTak
चुनाव के नतीजों के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार मिलिंद नार्वेकर ने 22 प्रथम वरीयता वोटों से जीत हासिल की, इसमें उद्धव गुट के 15, एक वोट निर्दलीय मिला है, जबकि कांग्रेस का दावा है कि उनके 7 वोट मिलिंद नार्वेकर को मिले हैं, जबकि उद्धव गुट कहना है कि कांग्रेस के सिर्फ 6 वोट ही मिले हैं.
महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधान परिषद के चुनावों से विपक्षी गठबंधन MVA के राजनीतिक समीकरणों को तगड़ा झटका लगा है. भले ही ऐसा लग रहा हो कि शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार मिलिंद नार्वेकर ने कांग्रेस के वोटों के सहारे आसान जीत हासिल कर ली है, लेकिन मतदान से पहले कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव गुट) के बीच पर्दे के पीछे काफी सियासी ड्रामा हुआ था. बता दें कि महाराष्ट्र में NDA के महायुति गठबंधन ने 11 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि INDIA ब्लॉक के खाते में सर्फ 2 सीटें ही आई हैं.
चुनाव के नतीजों के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवार मिलिंद नार्वेकर ने 22 प्रथम वरीयता वोटों से जीत हासिल की, इसमें उद्धव गुट के 15 और एक निर्दलीय वोट शामिल है, जबकि कांग्रेस का दावा है कि उनके 7 वोट मिलिंद नार्वेकर को मिले हैं, लेकिन उद्धव गुट का कहना है कि कांग्रेस के 7 नहीं, सिर्फ 6 वोट ही नार्वेकर को मिले हैं, तभी उनका वोट काउंट 22 हुआ है वह दूसरे दौर में चुनाव जीते हैं. जानकारी के मुताबिक उद्धव गुट के नेताओं को कांग्रेस के विश्वसनीय वोटों को हासिल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी, क्योंकि उनकी पहली लिस्ट में ऐसे नाम थे, जिनके बारे में उद्धव गुट को डर था कि वे चुनाव में क्रॉस वोटिंग कर सकते हैं. इसमें मोहनराव हंबार्डे, हीरामणि खोसकर, सुलभा खोडके, कुणाल पाटिल और शिरीष चौधरी जैसे कांग्रेस विधायकों के नाम शामिल थे.
कांग्रेस के नेता 2 गुट में बंटे
सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता इस बात पर 2 गुटों में बंट गए थे कि उद्धव गुट के उम्मीदवार मिलिंद नार्वेकर का समर्थन किया जाए या शरद पवार समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल का, जो किसान और कामगार पार्टी (PWP) के नेता हैं. दरअसल, कांग्रेस के पृथ्वीराज चव्हाण, बंटी पाटिल, नसीम खान और नाना पटोले ने उद्धव गुट का समर्थन किया और उद्धव गुट को जरूरी 7 वोटों का कोटा दिया, जबकि कांग्रेस के ही विजय वडेट्टीवार और बालासाहेब थोराट एनसीपी (एसपी) के पक्ष में थे, जिससे उद्धव गुट के उम्मीदवार के लिए खतरा पैदा हो गया. उद्धव गुट के नेता अनिल देसाई, विनायक राउत और वरुण सरदेसाई ने कांग्रेस के वडेट्टीवार और थोराट का कड़ा विरोध किया और खुले तौर पर अविश्वास जताया.
वोटिंग से पहले हुआ सियासी ड्रामा
वहीं, 12 जुलाई को मतदान से एक रात पहले इंटरकॉन्टिनेंटल होटल में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रमेश चेनिथाला और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में हुई बैठक में दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व द्वारा प्रस्तावित नामों में बदलाव किया गया. आखिरकार उद्धव गुट के समर्थन में नाना पटोले, के.सी. पडवी, सुरेश वरपुडकर, शिरीष चौधरी, सहसराम कोरोटे, मोहनराव हंबार्डे और हीरामन खोसकर के 7 नामों पर प्रस्ताव को अंतिम रूप दिया गया. बैठक चल ही रही थी कि तभी शरद पवार खेमे के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल, विधायक जितेंद्र आव्हाड के साथ जयंत पाटिल के बेटे नृपाल पाटिल और भतीजे निनाद पाटिल भी देर रात वहां पहुंच गए.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







