
Mushfiqur Rahim Retirement: एशिया कप से बाहर होते ही बांग्लादेश के स्टार प्लेयर मुश्फिकुर रहीम का टी20 से संन्यास
AajTak
एशिया कप 2022 सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर बैटर मुश्फिकुर रहीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट संन्यास का ऐलान कर दिया है. 35 साल के मुश्फिकुर ने कहा कि वह टेस्ट और वनडे के साथ फ्रेंचाइजी लीग भी खेलते रहेंगे. मुश्फिकुर ने अब तक 102 टी20 मैच खेले, जिसमें 1500 रन बनाए हैं.
Mushfiqur Rahim Retirement: एशिया कप 2022 सीजन में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद बांग्लादेश के स्टार विकेटकीपर बैटर मुश्फिकुर रहीम ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. 35 साल के मुश्फिकुर ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया है.
मुश्फिकुर रहीम ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इस बात की जानकारी दी है. साथ ही उन्होंने अपने संन्यास लेने के कारणों का भी खुलासा किया है. मुश्फिकुर ने कहा कि वह फ्रेंचाइजी लीग खेलते रहेंगे.
मुश्फिकुर रहीम ने क्या लिखा ट्वीट में?
स्टार विकेटकीपर ने ट्वीट में लिखा, 'मैं टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से अपने संन्यास का ऐलान करता हूं. मैं अब अपना पूरा फोकस सिर्फ टेस्ट और वनडे क्रिकेट पर ही लगाना चाहता हूं. मैं फ्रेंचाइजी लीग खेलने के लिए उपलब्ध रहूंगा, जब और जहां मौका मिलेगा, मैं खेलूंगा. मैं अब अगले दो फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे) में अपने देश का प्रतिनिधित्व करता रहूंगा.'
एशिया कप में एक भी मैच नहीं जीत सकी बांग्लादेश
बता दें कि बांग्लादेश का इस बार एशिया कप में बेहद खराब प्रदर्शन रहा. टीम ने ग्रुप स्टेज में एक भी मैच नहीं जीता और बाहर हो गई. बांग्लादेश को अफगानिस्तान और श्रीलंका ने हराया. बांग्लादेश ने पिछले दो एशिया कप के सीजन में फाइनल खेला था. जहां उसे भारतीय टीम के हाथों हार मिली थी.

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












