
Munmun Dutta ने चैलेंजर बनकर क्यों की Bigg Boss 15 में एंट्री? ये हैं एक्ट्रेस के फेवरेट कंटेस्टेंट्स
AajTak
मुनमुन दत्ता ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि वो शो की बहुत बड़ी फैन हैं और लंबे समय से बिग बॉस को फॉलो कर रही हैं. मुनमुन दत्ता ने कहा- शो में मेरा एक्सपीरियंस बहुत अच्छा रहा. यह अकेला ऐसा नॉन फिक्शन शो है, जिसे में देखती हूं. कई लोगों- को लग रहा है कि हम कंटेस्टेंट्स बनकर शो में एंट्री कर रहे हैं, लेकिन हम कंटेस्टेंट्स को चैलेंज करने के लिए शो में सिर्फ कुछ ही घंटों के लिए गए हैं.
बिग बॉस 15 एक ओर जहां अपने फिनाले के करीब आ रहा है, तो वहीं इसी बीच मेकर्स ने शो में इतना बड़ा ट्विस्ट एड किया, जिससे घरवालों की नींदें ही उड़ गईं. शो के मेकर्स ने टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता, सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल सिंह को चैलेंजर बनाकर शो में एंट्री करने का मौका दिया. बिग बॉस 15 में चैलेंजर बनने के बाद अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने बताया है कि कौन उनका फेवरेट कंटेस्टेंट है और कौन टिकट-टू-फिनाले जीतना डिजर्व करता है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.











