
Mumbai Weather: मुंबई में मॉनसून की विदाई में देरी, जानें कब लगेगा बारिश पर ब्रेक?
AajTak
मुंबई में भारी बारिश के कारण लोगों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा है. बताया जा रहा है कि मुंबई में मॉनसून की विदाई में देर हो सकती है. आइए जानते हैं इस बार मॉनसून की विदाई को लेकर रिपोर्ट्स क्या कह रही हैं.
मुंबई के कई इलाकों में लोगों को भारी बारिश का सामना करना पड़ा है. कोंकण और गोवा, दक्षिणी तटीय गुजरात और सौराष्ट्र क्षेत्र में मॉनसून की तेज बारिश हुई है, जिसमें मुंबई के दक्षिणी हिस्से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. आइए जानते हैं कि इस बार मुंबई में मॉनसून की विदाई को लेकर रिपोर्ट्स क्या कह रही हैं और पिछले साल इसकी विदाई किस समय पर हुई थी?
मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार मुंबई और आस-पास के इलाकों में आज 2 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से ही सही लेकिन बारिश थमने की संभावना बताई गई थी. इसके साथ-साथ यह भी बताया गया कि इसके बाद मुंबई में बारिश फिर लौट सकती है, जिससे शहर से मॉनसून के जाने में देरी हो सकती है.
कब हो सकती है मॉनसून की वापसी? स्काईमेट वेदर के अनुसार मुंबई में मानसून की विदाई पहले 29 सितंबर थी लेकिन इसे 2020 में 8 अक्टूबर कर दिया गया था. मॉनसून अब इस तारीख से भी आगे बढ़ता जा रहा है. पिछले साल की बात करें तो ये 15 अक्टूबर को विदा हुआ था वहीं इस बार भी मानसून की ऐसी ही स्थिति का अनुमान लगाया जा रहा है.
अगस्त में मुंबई के कुछ इलाकों में हुई थी दोगुनी बारिश मुंबई और आसपास के इलाकों में मानसून का दूसरा फेज काफी दमदार रहा है. अगस्त में सामान्य बारिश से करीब दोगुनी बारिश हुई है और सितंबर में 607.3 मिमी बारिश दर्ज की गई. जबकि सामान्य तौर पर इस महीने में सिर्फ 341.4 मिमी होती है.

पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.









