
Mumbai Rains: मुंबई में फिर भारी बारिश का पूर्वानुमान, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
ABP News
आज सुबह आठ बजे मुंबई में औसतन 79.66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी. लेकिन पिछले 24 घंटे में भारी बारिश से बड़े पैमाने पर जलजमाव नहीं देखा गया. उसका असर यातायात के सुचारु संचालन पर पड़ा.
मुंबई: आज सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश से बड़े पैमाने पर जलजमाव की कोई सूचना नहीं है. अधिकारियों ने कहा कि ट्रेनों के साथ बसें भी अपने तय समय पर चलीं. हालांकि, शुक्रवार सुबह बारिश से मुंबई को थोड़ी राहत जरूर मिली. लेकिन पहले दो दिन भारी बारिश ने शहर की जिंदगी को ठप कर दिया था. कुछ समय के लिए बारिश थमने के बाद दिन भर लगातार बारिश होती रही. बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह आठ बजे मुंबई में औसतन 79.66 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी जबकि पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में क्रमश: 92.68 मिमी और 89.30 मिमी बारिश का अनुमान लगाया गया. मुंबई में आज ऑरेंज अलर्ट और कल रेड अलर्टMore Related News













