
Mumbai Lockdown Update: महाराष्ट्र के कई जिलों में बढ़ा कोरोना का खतरा, 5 केस पर भी बिल्डिंग होगी सील
AajTak
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 5427 नए मामले आए हैं. जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना से 38 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से कुल मौतें 51,631 हुई हैं. राज्य में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हजार से ऊपर है.
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 5427 नए मामले आए हैं. जो इस साल का सबसे बड़ा आंकड़ा है. महाराष्ट्र के 8 जिलों में कोरोना वायरस के नए मामलों में अचानक तेजी आई है. बढ़ रहे खतरे को देखते हुए सख्त गाइलाइंस जारी की गई हैं. साथ ही अमरावती में वीकेंड पर लॉकडाउन और यवतमाल में नाइट कर्फ्यू का एलान किया गया है. महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों में कोरोना से 38 लोगों की मौत हुई है. कोरोना से कुल मौतें 51,631 हुई हैं. राज्य में फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या 40 हजार से ऊपर है. मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 736 नए केस आए हैं. हालात को पटरी से उतरते देख बीएमसी ने नई गाइडलाइंस जारी की हैं. अब होम क्वारंटाइन का नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और जिस सोसाइटी में कोरोना के 5 से ज्यादा केस आएंगे उसे सील कर दिया जाएगा. विदर्भ के यवतमाल में 28 फरवरी और अमरावती में एक दिन के लिए लॉकडाउन लगाया गया है.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











