
Mumbai-Ahmedabad bullet train: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए रेलवे ने इस खास मशीन को किया लॉन्च
ABP News
Mumbai-Ahmedabad bullet train: ये विशालकाय मशीन रेल कॉरिडोर पर तेजी से पुलों के निर्माण में काम आएगी. ये मशीन FSLM तकनीक पर काम करती है, जो अन्य तकनीकों के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज है.
Mumbai-Ahmedabad bullet train: भारतीय रेलवे ने मुंबई-अहमदाबाद रूट पर प्रस्तावित बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के काम में तेजी को लेकर कमर कस ली है. रेलवे ने इस 508 किलोमीटर लंबे रूट पर हाई स्पीड रेल कॉरिडोर पर पुलों के निर्माण के लिए विशेष तौर से तैयार एक विशालकाय मशीन को सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट (MAHSR) के तहत ये विशालकाय मशीन (Full Span Launching Equipment-Straddle Carrier and Girder Transporter) रेल कॉरिडोर पर तेजी से पुलों के निर्माण में काम आएगी.More Related News













