
Mumbai: मानसिक परेशानी से जूझ रही थी 17 साल की लड़की, फांसी लगाकर खत्म कर ली जिंदगी
AajTak
मुंबई के माहिम (Mahim) इलाके में 17 साल की लड़की ने अवसाद से जूझते हुए आत्महत्या कर ली. पुलिस के अनुसार, वह पिछले दो वर्षों से इस परेशानी से जूझ रही थी. उस इलाज चल रहा था. वह घर पर ही रहती थी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.
मुंबई के माहिम इलाके में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक 17 साल की लड़की ने मानसिक परेशानी से जूझते हुए आत्महत्या कर ली. पुलिस का कहना है कि लड़की का बीते दो साल से इलाज चल रहा था. वह अक्सर पैनिक अटैक का सामना करती थी. इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. इस पूरे मामले की जांच की जा रही है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला मैहिम के कापड़ बाजार स्थित बुरहानी मेंशन का है. यहां 17 साल की लड़की परिजनों के साथ रहती थी. उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की ने शुक्रवार की सुबह घर के पास ही रहने वाली अपनी बहन से तबीयत ठीक न होने की बात कही थी. इसके बाद उसकी बहन पहुंची और हालचाल पूछा था. इसके बाद जब उसकी बहन अपने घर चली गई और लड़की की मां किसी काम से बाहर गई, तो लड़की ने घर में फांसी लगा ली.
यह भी पढ़ें: UP: छेड़छाड़ से परेशान होकर इंटर की छात्रा ने कॉलेज में किया आत्महत्या का प्रयास, पिता ने प्रिंसिपल पर लगाया ये आरोप
जब परिजनों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया. तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि लड़की दो वर्षों से अवसाद से ग्रस्त थी, वह घर पर ही रहती थी. अवसाद के कारण उसे अक्सर पैनिक अटैक आते थे. पुलिस ने माहिम थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.
नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.










