
Mumbai: बेटे ने चाकू से गला रेतकर मां को मार डाला, फिर खुद लोकल ट्रेन के सामने कूदा
AajTak
Mumbai: मुलुंड इलाके में 22 साल के बेटे ने मां की चाकू से गला रेतकर हत्या कर डाली. फिर खुद भी ट्रेन के सामने कूदकर सुसाइड करने की कोशिश की. पुलिस के मुताबिक, बेटे का इलाज चल रहा है. मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है.
मुंबई के मुलुंड इलाके की सोसाइटी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 22 साल का लड़का मां की बेरहमी से हत्या कर फरार हो गया. फिर आरोपी खुद मरने के इरादे से चलती हुई लोकल ट्रेन के सामने कूद गया. फिलहाल घायल लड़के को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है.
मामला मुलुंड स्थित वर्धमान नगर सोसायटी का है. शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे C-विंग की दूसरी मंजिल पर रहने वाली 46 साल की छाया पांचाल को पड़ोसियों ने खून से लथपथ हालत में देखा. तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई. इस से पहले कि पुलिस छाया को उपचार के लिए अस्पताल ले जाती, उसकी मौत हो चुकी थी.
पड़ोसियों ने बताया कि छाया के 22 साल के बेटे जयेश पांचाल को हादसे के वक्त वहां से जाते हुए देखा था. पुलिस ने जैसे ही जयेश की तलाश शुरू की तो सूचना मिली कि उसने भी मुलुंड रेलवे स्टेशन पर जाकर लोकल ट्रेन के सामने आत्महत्या करने की कोशिश की. घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां अभी भी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.
जयेश के हाथों लिखा पत्र लगा पुलिस के हाथ मुंबई पुलिस के डीसीपी प्रशांत कदम के मुताबिक, जयेश के हाथों लिखा हुआ एक पत्र भी मिला है, जिससे पता चलता है कि उसने ही धारदार चाकू से गला रेतकर मां की हत्या की है. शुरुआती जांच से पता चला है कि मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है. फिलहाल पुलिस ने IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
(मुंबई से एजाज़ खान की रिपोर्ट)

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

आज बात पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दंगल की जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला है. बंगाल की सियासत इस वक्त अपने चरम पर है, जहां हर बयान, हर कदम और हर मंच चुनावी रणनीति का हिस्सा बन चुका है. कल ईद के मौके पर मंदिर -मस्जिद का रंग देखने को मिला. ममता बनर्जी ने कोलकाता में ईद के मौके पर बीजेपी के घुसपैठिए वाले मुद्दे पर अबतक का सबसे बड़ा पलटवार किया. ईद-उल-फितर के मौके पर कोलकाता के रेड रोड पर आयोजित एक बड़े धार्मिक कार्यक्रम में ममता ने पीएम मोदी को सबसे बड़ा घुसपैठिया बता दिया. ये वही मुद्दा है जिस पर पीएम मोदी लगातार ममता सरकार को घेर रहे हैं. ममता के बयान पर बीजेपी ने हार की हताशा में दिया गया बयान बताया. वहीं बीजेपी ने भी बंगाल में अपने वोटरों को मैसेज दिया है. शुभेंदु अधिकारी कालीघाट मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की और मां काली से आशीर्वाद मांगते हुए कहा कि बंगाल में घुसकर बांग्लादेशी घुसपैठियों ने बहुत अत्याचार किया है. बंगाल में अगले महीने दो चरण में वोटिंग होनी है. ऐसे में जैसे-जैसे तारीख नजदीक आएगी, बयान और भी तीखे होंगे और सियासी चालें और भी पेचीदा. लेकिन सवाल ये कि क्या बंगाल मंदिर-मस्जिद की राजनीति से बाहर निकल पाएगी. इस बार बंगाल में किस पार्टी की नैरेटिव का सिक्का चलेगा. बीजेपी-टीएमसी की आमने-सामने की लड़ाई में आखिर कांग्रेस और कभी 34 साल तक लगातार सरकार में रहने वाली लेफ्ट क्या कर रही है.

दिल्ली में जद (यू) के पूर्व नेता केसी त्यागी ने रविवार को राष्ट्रीय लोक दल जॉइन कर लिया. उन्होंने जयंत चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली. इससे पहले मंगलवार को उन्होंने बिना कारण बताए जद (यू) से इस्तीफा दिया था. 2003 से पार्टी से जुड़े त्यागी महासचिव, प्रवक्ता और राजनीतिक सलाहकार जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं.

पंजाब की मान सरकार की 'एकमुश्त निपटान स्कीम' को व्यापारियों का भारी समर्थन मिला है. पुराने टैक्स बकाये के जरिए अब तक सरकारी खजाने में 111.16 करोड़ रुपये आ चुके हैं. हालांकि, इस राहत का फायदा सिर्फ 31 मार्च तक ही उठाया जा सकता है. इसके बाद सरकार नरम रुख छोड़कर सख्त एक्शन लेगी और करीब 8,000 संपत्तियों पर कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.







