
Mukhtar Abbas Naqvi on Agnipath Protest: 'तीनों सेनाध्यक्षों की बात सुनें युवा', प्रदर्शनकारियों को नकवी का संदेश
AajTak
Mukhtar Abbas Naqvi on Agnipath Protest: अग्निपथ स्कीम के खिलाफ बवाल और हिंसा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. हर दिन हिंसक प्रदर्शन बढ़ता ही जा रहा है. पिछले कई दिनों से प्रदर्शन के नाम पर हिंसक घटनाएं हो रही हैं. इसमें सरकारी संपत्ति से तोड़फोड़, आगजनी आदि शामिल है. प्रदर्शनकारी अबतक कई ट्रेनों और बसों को आग के हवाले कर चुके हैं. दिल्ली में आज प्रदर्शन के चलते अलर्ट है. सोमवार को एक तरफ दिल्ली के शिवाजी ब्रिज रेलवे स्टेशन पर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के खिलाफ ट्रेन रोकी. जिस ट्रेन को रोका गया वह श्रीगंगानगर (राजस्थान) जा रही थी. वहीं, दूसरी तरफ, दिल्ली के कनॉट प्लेस में कांग्रेस का प्रदर्शन देखा गया, सड़क पर कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और मांग की- युवाओं को भरोसे में ले सरकार, अग्निपथ स्कीम पर सदन में कराए चर्चा, राहुल गांधि को ना किया जाए परेशान. इस पर आजतक से खास बातचीत में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि 'अग्निपथ स्कीम को लेकर युवाओं को गुमराह किया जा रहा है. ये देश की तरक्की में रोड़ा पैदा करने की कोशिश है. तीनों सेनाध्यक्षों की बात को युवाओं को सुनना चाहिए. देखें ये वीडियो.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










