
MS Dhoni के साथ जश्न में शामिल हुई 1983 की वर्ल्ड कप विजेता टीम, अलग ही ठाठ में दिखे Kapil Dev
AajTak
IPL में चौथी बार खिताब जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने जमकर जश्न मनाया. CSK टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ 1983 के वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम के लगभग सभी खिलाड़ी भी शामिल हुए. देखिए कौन किस अंदाज में पहुंचा...
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चौथी बार खिताब जीतने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने जमकर जश्न मनाया. टीम ने 15 अक्टूबर को ही खिताब जीता था, लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धोनी टी-20 वर्ल्ड कप में व्यस्त हो गए थे. इस कारण टीम मैनेजमेंट ने शनिवार (20 नवंबर) को जश्न मनाया. The '83 Reunion 💛 Legends on field & at heart, celebrating the game then & now!#WhistlePodu #Yellove 🦁 pic.twitter.com/tyD9wokzjY

2003 के क्रिकेट वर्ल्ड फाइनल में भारतीय टीम खिताब जीतने के लिए मैदान पर उतरी थी, लेकिन कुछ ही घंटों में ये सपना टूट गया था. रिकी पोंटिंग की तूफानी पारी, वीरेंद्र सहवाग की अकेली जंग और 'स्प्रिंग बैट' की रहस्यमयी अफवाहों ने इस मुकाबले को सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि क्रिकेट इतिहास की सबसे चर्चित और यादगार कहानी बना दिया.












