
MP School Reopen: मध्य प्रदेश में कल से खुलेंगे स्कूल, CM शिवराज ने लिया फैसला, जानें गाइडलाइन
AajTak
MP School Open: मध्य प्रदेश में कक्षा 1 से 12वीं तक सभी क्लासेस 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ संचालित होंगी. आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे.
Madhya Pradesh School Reopen: कोरोना की तीसरी लहर के चलते देश के कई राज्यों में स्कूल बंद हैं. लेकिन अब संक्रमण के मामलों में कमी को देखते हुए कई राज्यों ने एक फरवरी से फिर से स्कूल-कॉलेज खोलने का निर्णय लिया है. इसी कड़ी में मध्यप्रदेश सरकार ने भी 1 फरवरी से स्कूल खोलने की घोषणा कर दी है. यह फैसला राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिकित्सा विशेषज्ञों से विचार विमर्श के बाद लिया है. मध्यप्रदेश में कक्षा 1 से 12वीं तक सभी क्लासेस 50 प्रतिशत उपस्थित के साथ संचालित होंगी. आवासीय विद्यालय और छात्रावास भी 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोले जा सकेंगे. सीएम के निर्देश पर राज्य में कोरोना की स्थिति को देखते हुए 15 जनवरी से 31 जनवरी तक स्कूल बंद किए गए थे. कुछ दिन पहले सीएम ने कहा था कि ऐसा लगता है कि कोरोना मामलों का पीक गुजर गया है. शिवराज ने कहा, "मैं इस बारे में बहुत बेफिक्र तो नहीं हूं, मगर मेरी राय यही बन रही है कि पीक चला गया. केस लगातार कम होने लगे हैं."

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












