
MP Exam 2021: 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को राहत, एग्जाम को लेकर जारी ये 2 ऑप्शन
AajTak
मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के मुताबिक कक्षा 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षाएं और कक्षा 10वीं-12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम के लिए दो विकल्प होंगे. एक विकल्प ऑनलाइन परीक्षा का होगा जबकि दूसरे विकल्प के तहत छात्र घर से ही पेपर दे सकेंगे.
MP Examination 2021: मध्य प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए कक्षा 9वीं-11वीं की परीक्षाएं एवं 10वीं-12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department MP) ने जरूरी निर्देश जारी किए हैं. जिसके मुताबिक 9वीं से लेकर 12वीं तक के एग्जाम वैकल्पिक ढंग से आयोजित किए जाएंगे. #COVID19 के दृष्टिगत परीक्षाओं के आयोजन के संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किये हैं। कक्षा 9वी एवं 11वीं की वार्षिक परीक्षाएँ तथा कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं के लिये दो विकल्प होंगे। pic.twitter.com/Viah6Raoan राज्य शिक्षा विभाग के मुताबिक कक्षा 9वीं-11वीं की वार्षिक परीक्षाएं और कक्षा 10वीं-12वीं के प्री बोर्ड एग्जाम के लिए दो विकल्प होंगे. एक विकल्प ऑनलाइन परीक्षा का होगा जबकि दूसरे विकल्प के तहत छात्र घर से ही पेपर दे सकेंगे. दूसरे विकल्प के अनुसार स्टूडेंट्स को प्रश्नपत्र दिए जाएंगे. जिन्हें घर पर ही हल करके स्कूल में निर्धारित समय-सीमा में जमा करना होगा. शिक्षा विभाग ने साफ कर दिया है कि सभी सरकारी स्कूलों में विकल्प दो के अनुसार ही एग्जाम होंगे.
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











