
MP Bus Accident: सीधी हादसे में अबतक 38 की मौत, अमित शाह ने की शिवराज से बात
AajTak
मध्य प्रदेश के सीधी में मंगलवार को एक बड़ा बस हादसा हुआ है. अभी तक यहां हादसे में कुल 38 लोगों की मौत हो चुकी है.
मध्य प्रदेश के सीधी में मंगलवार को एक बड़ा बस हादसा हुआ है. अभी तक यहां हादसे में कुल 38 लोगों की मौत हो चुकी है. सीधी से सतना जा रही बस सुबह के वक्त नहर में गिर गई, जिसमें करीब 50 लोग सवार थे. अभी तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है.कैसे हुआ सीधी बस हादसा? जानकारी के मुताबिक, करीब 50 यात्रियों से भरी हुई बस सीधी से सतना जा रही थी, जिस दौरान ये भयावह हादसा हुआ. रास्ते पर जब सामने से बोलेरो गाड़ी आ रही थी तब ड्राइवर उसे साइड देने लगा और उसी दौरान ये भयावह हादसा हुआ. मंत्री श्री @tulsi_silawat और श्री रामखेलावन पटेल तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हो रहे हैं। इस दुर्घटना में हमारे जो भाई-बहन नहीं रहे, उनके परिजनों को रु. पाँच लाख की सहायता राशि तत्काल दी जाएगी।मेरी अपील है कि सभी धैर्य रखें। दुःख की इस घड़ी में मैं और प्रदेश की जनता आपके साथ है। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में हुआ बस हादसा बहुत दुःखद है, मैंने मुख्यमंत्री @ChouhanShivraj जी से बात की है। स्थानीय प्रशासन राहत व बचाव के लिए हर संभव मदद पहुंचा रहा है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूँ व घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
'ऐसे बनेंगे विश्वगुरु...', सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े बच्चे ने ऐसा क्या कहा कि हो गया वायरल; देखें
मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के पन्ना रोड पर खुले स्वरूप गैस एजेंसी के गोदाम से लोगों को LPG गैस सिलेंडर वितरित किए जा रहे हैं और लोग घरेलू गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कतार में लगे हुए हैं. इसी लाइन में लगे एक 14 वर्षीय लड़के ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सबके होश उड़ा दिए,जिसका वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है. देखिए.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में LPG सिलेंडर की कमी से ज्यादातर खाने पीने के स्टॉल परेशान है. और इससे खाना पकाने का भी खर्चा बढ़ गया है, क्योंकि कमर्शियल गैस नहीं मिलने की वजह से कई लोगों मे कोयले की भट्टी और इलेक्ट्रिक स्टोव का इस्तेमाल करना शुरु कर दिया है. कुछ दुकानदारों ने ये बढ़ा हुआ खर्च ग्राहकों पर डाल दिया है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.









