
MP Board 10th Result 2025: 12th Result 2025: प्रज्ञा जायसवाल बनीं टॉपर, 500 में से मिले 500 नंबर
AajTak
Madhya Pradesh Board 12th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट सुबह 10 बजे जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है. चलिए जानते हैं टॉपर्स लिस्ट.
Madhya Pradesh Board 10th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट लिंक पर एक्टिव हो चुका है. इस साल 10वीं में प्रज्ञा जायसवाल ने टॉप किया है. उन्होंने सभी सब्जेक्ट में फुल मार्क्स स्कोर किया है. उन्हें 500 से 500 नंबर मिले हैं. प्रज्ञा जायसवाल को इंग्लिश में 100 में से 100 नंबर मिले हैं. हिन्दी में 100 में से 100, संस्कृत में भी 100 में से 100 नंबर आए हैं. मैथ्स, साइंस और सोशल साइंस में भी 100 में 100 नंबर स्कोर किया है. चलिए जानते हैं टॉपर्स लिस्ट.
सीएम मोहन यादव ने दी बधाई एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के टॉपरों के नामों की घोषणा करते हुए मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा, "...मैं अपनी और से सभी बेटियों को बधाई देता हूं, सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने 500/500 अंकों के साथ 10वीं की परीक्षा में टॉप किया है। मैं इस बच्ची से जरूर मिलना चाहूंगा कि उसने ऐसा क्या किया..उसने कितना अच्छा लिखा होगा कि उसे शतप्रतिशत मिला। सतना की प्रियल द्विवेदी ने 12वीं की परीक्षा में राज्य में टॉप किया है। इसने 492 अंक लाई है..."
यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट कक्षा 10वीं परीक्षा के लिए वेबसाइट mpbse.nic.in, mpbse.mponline.gov.in और mpresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. इसके अलावा आप Aajtak.in पर भीअपनी प्रोविजनल मार्कशीट चेक कर सकते हैं. तो चलिए बताते हैं प्रोसेस.
How To Check MP Board Result On Official Website? रिजल्ट चेक करने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें- आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं. होमपेज पर MP Board 12th Result 2025 पर क्लिक करें. रोल नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल्स दर्ज करना होगा. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, इसे चेक करके प्रिंट आउट कर लें.
डिजिलॉकर पर ऐसे चेक करें एमपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
कब हुई थी परीक्षा MPBSE कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थीं. MP बोर्ड कक्षा 12वीं की मार्कशीट आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल पर अपना नाम या रोल नंबर दर्ज कर चेक कर सकते हैं.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












