
MP Board 10th, 12th Result: कब खत्म होगा इंतजार, रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट?
AajTak
MP Board 10th, 12th Result: मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं.
मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की ओर से आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा (MPBSE 10th And 12th Board Result) में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई के शुरुआत में जारी हो सकते हैं, हालांकि अभी परीक्षा के रिजल्ट को लेकर आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है. इंटरनेट पर अलग-अलग रिपोर्ट्स में रिजल्ट की तारीखों पर बात हो रही है और अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब जल्द ही नतीजे जारी किए जा सकते हैं.
बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश बोर्ड रिजल्ट (MP Board Result 2025) जारी होने से एक दिन पहले रिजल्ट की तारीख और समय के बारे में ऐलान कर सकते हैं. अगर हाल ही में आए 8वीं और 5वीं कक्षा के नतीजों की बात करें तो बोर्ड ने एक दिन पहले बताया था कि परीक्षा के रिजल्ट 28 मार्च को दोपहर 1 बजे जारी किए जाएंगे और इसके बाद 28 मार्च को नतीजे जारी कर दिए गए. ऐसे में माना जा रहा है कि बोर्ड एक दिन पहले इन नतीजों के जारी होने की सूचना दे सकता है.
कितने परीक्षार्थियों को है इंतजार?
मध्यप्रदेश 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजों का करीब 16 लाख उम्मीदवारों को इंतजार है. कक्षा 10वीं में 9 लाख से अधिक और 12वीं की परीक्षा मे 7 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए हैं. बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की थी. वहीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च के बीच किया गया था.
कहां देखने होंगे रिजल्ट?
परीक्षा के नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in/results.html पर जारी किए जाएंगे. बोर्ड ने 8वीं परीक्षा के रिजल्ट www.rskmp.in/result.aspx पर जारी किए गए थे. आप भी रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें, इसके बाद मांगी गई जानकारी भरकर अपना रिजल्ट चेक कर लें.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












