
MP: हाथों की लकीरें मिटने से नहीं हो पा रही E-KYC, सिस्टम की 'मशीन' में अटका गरीबों का राशन
AajTak
MP सरकार कहती है कि ऐसे लोग नॉमिनी के जरिए राशन ले सकते हैं, लेकिन फिलहाल हकीकत यही है कि भिंड के मीना और बाई जैसे लोग अपने हिस्से के अनाज से महरूम हैं और भूख के सामने सिस्टम खड़ा हो गया है जिसका हल जल्द निकालना बेहद जरूरी है.
सोचिए…जिन हाथों ने ज़िंदगीभर दूसरों के घरों में झाड़ू-बर्तन किए, उन्हीं हाथों की लकीरें आज मिट चुकी हैं. जिन उंगलियों से पहचान होती थी, वे अब सिस्टम में 'फेल' हो चुकी हैं. नतीजा, पात्र होने के बावजूद कई गरीब, बुजुर्ग और दिव्यांग सरकार के मुफ्त राशन से वंचित हो रहे हैं. हालांकि, सरकार का दावा है कि ऐसे लोगों के लिए विकल्प मौजूद हैं, लेकिन फिलहाल सच्चाई यही है कि उनके हक का अनाज उनसे दूर है.
भिंड की मीना खान, चेहरा झुर्रियों से भरा, उम्र ढल चुकी है, मगर पेट पालने के लिए अब भी दूसरों के घरों में चौका-बर्तन करती हैं. लेकिन बर्तन मांजते-मांजते उसकी हथेलियों की लकीरें ही मिट गईं और अब उसी वजह से उसे राशन भी नहीं मिल रहा.
'आजतक' से बात करते हुए मीना खान ने बताया, '' घर में कमाने वाला कोई नहीं है. हम झाड़ू बर्तन करते हैं. पूरी जिंदगी ऐसे ही निकल गई. अब बुढ़ापा आ गया तो कोई सहारा देने वाला नहीं है. बर्तन मांज मांजकर खराब हो गए. 3 महीने से गेहूं नहीं मिले हैं, क्योंकि सरकारी राशन की दुकान में अंगूठा नहीं लग रहा. मंगलवार को जनसुनवाई में शिकायत भी की थी. कुछ नहीं हुआ. दो बार कागज दिए थे. कोई सुनवाई नहीं हुई. परेशान रहते हैं. स्थिति खराब हो जाएगी. कुछ खाने को नहीं मिलेगा.''
मीना अकेली नहीं है, नयापुरा की दिव्यांग युवती बाई भी इसी समस्या से जूझ रही है. बाई खुद से बिस्तर से उठ भी नहीं सकती, लेकिन उसका भी राशन तीन महीने से बंद है, क्योंकि मशीन उसके हाथों को पहचान नहीं पा रही.
मां सज्जी कहती हैं, "दो लड़के, तीन लड़कियां, दो शादीशुदा, एक अपाहिज. 6 साल से बच्चे कमाते हैं, पेंशन से चलता है. 3 महीने से गल्ला नहीं, आधार अपडेट नहीं. लैट्रिन कपड़ों में करती है, ले जाएं कहां? फिंगर नहीं आते, खून चालू नहीं. शुरू से मिलता था, अब मना करते हैं. कचहरी गए, कार्ड बने, सुनवाई नहीं."
भिंड जिले के खाद्य अधिकारी सुनील कुमार ने आजतक से कहा, "जिले में 9 लाख लोग योजना से जुड़े, 8.3 लाख की केवाईसी हो चुकी, 71,000 शेष हैं. 50,000 मृत या पलायन कर गए. कुछ बुजुर्गों के फिंगर नहीं लगते, आधार मोबाइल से लिंक नहीं. इन्हें चिन्हित कर अपडेट हो रहा है. भोपाल से आयरिस केवाईसी मशीन मांगी गई है, आंखों की पुतलियां स्कैन होगी. कब आएगी, कब तक होगा, राम ही जाने."

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.








